विगत दिनों रेल की चपेट में आने हुई पांच ऊंटो मौत।अब तक नहीं हट सके ऊंट ।गांव में गंभीर बीमारी फैलने का बढ़ गया खतरा।

नसीम खान संपादक
सांची,,,इन दिनों प्रशासन इतना बेफिक्र बन कर रह गया है कि उसे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की चिंता नहीं रही । लगभग चार दिन पहले कमापार रेलवे गेट पर एक यात्री ट्रेन की चपेट में पांच ऊंटो की मौत हो गई थी इतना समय बीतने के बाद भी उन मरे ऊंटों को हटाने की कवायद शुरू नहीं हो सकी जिसका खामियाजा ग्रामीणों को गंभीर बीमारी से भुगतने इंकार नहीं किया जा सकता ।
जानकारी के अनुसार सांची रेलवे स्टेशन से मात्र दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कमापार गांव के पास रेलवे गेट स्थित है इस गेट के समीप ही उस समय एक लंबी दूरी की यात्री ट्रेन गुजरी तभी लाईन के समीप चरने वाले लगभग पांच ऊट ट्रेन की चपेट में आ गए तब पांचों ऊंटों के तुकडे हो गये तथा मौके पर ही मौत हो गई एक साथ पांच ऊंटो के कटने से बडी ट्रेन दुर्घटना भी टल गई तब से आज तक ट्रेन से कटने ऊंट क्षत विक्षत हालत में आज तक पड़े हुए हैं तथा इन मरे ऊंटों से बदबू फैलने लगी है जबकि इस गेट के समीप ही कमापार गांव है सभी ग्रामीणों का आना जाना इसी रेलवे गेट से होकर हुआ करता है परन्तु इन मरे ऊंटों के शवों को हटाने कोई जिम्मेदारी नहीं ले पा रहा है जिससे गांव में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है इस मामले में रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने नगर परिषद प्रशासन को ऊंट हटाने मैमो भेजा गया परन्तु नगर परिषद प्रशासन में बैठे लोगों ने मेमो साफ लेने से यह कहकर इंकार कर दिया कि वह क्षेत्र नगरीय क्षेत्र अंतर्गत नहीं आता तथा वह ग्राम पंचायत अंतर्गत आता है तब इन ऊंटों को ग्राम पंचायत द्वारा ही हटाया जायेगा साथ ही रेलवे को जनपद पंचायत का कहकर पल्ला झाड़ लिया तब मरे ऊंटों को रेलवे लाइन से हटाने के मामले में कोई आगे नहीं बढ़ पा रहा है जिससे यहां से गुजरने वाली दिल्ली बंबई सहित अनेक रेल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी बदबू से होकर गुजरना पड़ रहा है तथा गांव में लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर बीमारी का खतरा मंडराता नजर आ रहा है । इस मामले में सांची रेल्वे स्टेशन अधीक्षक सीजी गौतम का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से ऊंटों की मौत हो गई थी हमने नगर परिषद प्रशासन को मेमो भेजा था कि मरे हुए ऊंटों से बदबू फैल रही है परन्तु नप प्रशासन कर्मचारियों ने मेमो लेने से साफ़ इंकार कर दिया तथा कहा कि वह क्षेत्र ग्राम पंचायत में आता है आप जनपद पंचायत को भेजें ।
इस मामले में जब नगर परिषद प्रशासन से बात की गई तो यहां उपस्थित कार्यकारी सीएमओ के रूप में सीएल मिश्रा ने बताया कि वह घटना स्थल ग्राम पंचायत अंतर्गत आता है बावजूद इसके हम ग्राम पंचायत के साथ सहयोग करने तैयार है।
वहीं इस मामले में जब जनपद पंचायत सीईओ बंधू सूर्यवंशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमनें पहले ही ग्राम पंचायत को निर्देश दें दिये है कि शीघ्र मरे हुए ऊंटों के शवों को हटाकर किसी अन्य स्थान पर गड्ढे में दबाया जाये ।हो सकता है आज शाम तक वहां से उन्हें हटा लिया जायेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़