संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं शिविर

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले में चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इन शिविरों के प्रभावी और सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिला अधिकारियों की शिविरों में ड्यूटी लगाई गई है। जिला अधिकारियों द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम पंचायत टिमरावन में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण किया जा रहा है। शिविर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायसेन के महाप्रबंधक श्री अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत घानाकलां में आयोजित संकल्प से समाधान शिविर में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी श्री राजू कार्तोलकर उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भारकच्छखुर्द, ग्राम पंचायत गुदावल, ग्राम पंचायत सिलपुरी, ग्राम पंचायत निवाड़ी सहित जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को संकल्प से समाधान शिविर आयोजित किए गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल