नसीम खान
सांची,,, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार नगर में 20 अगस्त से 10 सितंबर तक कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
इसी क्रम में गुरुवार को नगर में कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, सीएमओ रामलाल कुशवाहा सहित नगर परिषद के पार्षद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता के संदेश तथा समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। आगामी दिनों में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संत रविदास जी का संदेश आज भी समाज में समरसता और समानता की राह दिखाता है।





