संविधान बचाव अभियान अंतर्गत हुई जनसभा। इस में भी छाया रहा विवादित सड़क मुद्दा

नसीम खान संपादक
सांची,,, आज बसस्टेंड परिसर में संविधान बचाव मंच रायसेन के तत्वावधान में जनसभा आयोजित की गई इस में संविधान बचाव मंच के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अनेक नेता शामिल हुए । वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
जानकारी के अनुसार नगर के बसस्टेंड परिसर में आज दोपहर भरदोपहर कड़कड़ाती गर्मी में संविधान बचाव मंच के बेनर तले जनसभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा आज संविधान मिटाने की लगातार कोशिश चल रही है तथा लोगों को जाती धर्म के आधार पर बांट दिया गया है आपस मे नफरत पैदा कर दी गई है भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है कानून नाम नहीं रहा बहनों के भाई मामा कहलाने वाले मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बहनों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है पुलिस थानों में बिना पैसे के रिपोर्ट नहीं लिखी जाती तथा मंहगाई चरम पर पहुंच गई है सरकार की बागडोर अमीर लोगों के हाथों सौंपने की कवायद जोरशोर से जारी है अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार ने लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर दिया है कालाधन वापस लाने के नाम पर आम जनता पर नोटबंदी का खेल भारतीय करेंसी के साथ खेलना शुरू कर दिया गया है जीएसटी लागू कर व्यापारियों के धंधे चौपट कर दिये । विकास के नाम पर दिखावा किया जा रहा है भ्रष्टाचार चरम पर नीचे से ऊपर तक पहुंच गया है विकास के नाम पर सरकार की लाखो करोड़ो रुपए की राशि को चूना लगाया जा रहा है इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाले हमारे पुराने दिनों को ही लौटा दें जनता दर-दर भटकने पर मजबूर हो रही है संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है आज समय आ गया है हमें संविधान को बचाने आगे आना पड़ेगा तथा संविधान की रक्षा के लिए हमें प्रयास करना पडेगे भाजपा शासित राज्यों में गैस साढ़े ग्यारह सौ रुपए है जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में यही गैस पांच सौ रुपए में दी जा रही है किसानों के साथ धोखा दिया जा रहा है मजदूर वर्ग परेशान हैं भाजपा ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया किसानों को उचित दाम देने का वायदा कालाधन वापस लाकर गरीबों में बांटने का वायदा किसानों के ऋण माफी का वायदा सभी झूठे साबित हो चुके हैं बल्कि जनता से ही लूट-खसोट चल रही है ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार झूठै वायदे करने वाली सरकार को सबक सिखाने का समय आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंककर सत्ता से बाहर करने का आ गया है कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित हो चुका है पहलवान लड़कियों को हड़ताल पर बैठने मजबूर होना पड़ रहा है अपराधियों को खुली छूट दी गई है इस बीच वक्ताओं ने इस नगर के बसस्टेंड परिसर में बनने वाली सड़क का विवादित मुद्दा भी उठाया तथा कहा भाजपा विकास की बड़ी बड़ी धींगे भरते नहीं थक रही इस नगर की बसस्टेंड पहुंच मार्ग में भाजपा के ही पार्षदों ने अड़ंगा लगा कर सड़क निर्माण राशि को वापस सरकार को वापस करने की ठान ली है जिससे यह बसस्टेंड विकास से तो अछूता रहा है साथ ही यहां पहुंचने वाले दलदली रास्ते पर चलने मजबूर हो चुके हैं भाजपा की आपसी लड़ाई से लोगों को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है इस स्थल के पार्षद आवंटित राशि को भ्रष्टाचार की भेंट चढाना चाह रहे हैं जबकि पुरी परिषद में भाजपा का बोलबाला है तथा कांग्रेस का एक मात्र पार्षद पूरी परिषद से विकास करने को लेकर लडाई लड रहा है इस अवसर पर जनता को आव्हान किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाकर भ्रष्टाचार तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना है । इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित संविधान बचाव अभियान मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बोरसे संविधान बचाव मंच के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार रायसेन ब्लाक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में अपनी दावेदारी जताने वाले डॉ जीसी गौतम जावेद कबीर रायसेन नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला सांची ब्लाक अध्यक्ष आशीष राजपूत सेवा दल ब्लाक अध्यक्ष ऋषभकुमार जैन शकील पटेल कमलेश पासी आशीष दीवान मुशर्रफ कुरैशी सहित अनेक कांग्रेस नेता कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेत्री उपस्थित थीं

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    नसीम खान रायसेन,कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से…

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    नसीम खान रायसेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड के मरखेड़ा टप्पा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मरखेड़ा टप्पा में शिविर सम्पन्ननवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद सीएम हेल्पलाईन और लोक सेवा गारंटी प्रकरणों का हुआ निराकरणग्रामीणों को स्वामित्व सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ किए वितरित