समाज को नशा मुक्त करने चलेगा जागरूकता अभियान

नसीमखान
15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा अभियान, थाना प्रभारी ने की जानकारी साझा
सांची,,नवागत थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से संवाद किया और आगामी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई तक सांची थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।
पत्रकारों से मुखातिब हुए थाना प्रभारी।
थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्री त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित होगा। समाज को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जनजागरूकता लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि “नशा अपराधों की जड़ है, इससे समाज बर्बादी की ओर जाता है। इससे छुटकारा दिलाने हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”
नगर में निकाली रैली।
इस मौके पर नगर के मुख्य मार्ग से स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली भी निकाली गई, जिसमें पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। रैली के माध्यम से नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की गई।
अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।
थाना प्रभारी ने कहा कि “इस ऐतिहासिक और विश्वविख्यात नगर में कानून का राज पूरी तरह स्थापित किया जाएगा। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब पर पाबंदी, जुआ-सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।”
अनैतिक गतिविधियों पर कसेगी लगाम।
उन्होंने होटल व लॉज संचालकों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि “उनके यहाँ ठहरने वाले हर व्यक्ति का विवरण थाने में देना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।” उन्होंने नगर परिषद के सहयोग से बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने, मकान मालिकों को किराएदारों की जानकारी थाने में देने हेतु प्रेरित करने की बात कही।
यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई जायेगी।
यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में भी कदम उठाने की बात कही गई। “छोटे बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर रोक, सड़क पर अवैध पार्किंग पर चालानी कार्यवाही, रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाना, तथा समय-समय पर वाहनों की जांच जैसे कदम उठाए जाएंगे,” ऐसा उन्होंने बताया।
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी का कहना है।।
अंत में थाना प्रभारी त्रिपाठी ने कहा कि “हम अपराधमुक्त, नशामुक्त और शांतिपूर्ण सांची के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।” उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों, शिक्षकों, अभिभावकों और युवाओं से इस अभियान में सहभागिता की अपील की।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप