सांची नगर में आवारा पशुओं का आतंक: राहगीरों और पर्यटकों की सुरक्षा पर संकट

नसीमखान

सांची ,, विश्वप्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची, जहां देश-विदेश से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, आजकल आवारा पशुओं के जमावड़े से परेशान है। नगर के हर गली-मोहल्ले, चौराहों और यहां तक कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पशुओं का कब्जा दिखाई देता है।
यह स्थिति केवल स्थानीय निवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि सांची आने वाले पर्यटकों के लिए भी गंभीर समस्या बन चुकी है। सांडों का आपसी संघर्ष कई बार व्यस्त चौराहों पर लोगों में दहशत फैला देता है। नगर में अब तक कई लोग इन पशुओं के हमले का शिकार हो चुके हैं।
स्थानीय जानकारों के अनुसार, अधिकांश पशु नगर के ही लोगों के पालतू हैं, जिन्हें दूध दोहने के बाद यूं ही सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। कुछ पशु बाहरी क्षेत्रों से भी आकर इस संकट को और बढ़ा देते हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर ये पशु कई बार दुर्घटना का कारण बनते हैं, लेकिन इनके मालिक सामने नहीं आते। पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों को ऐसे पशुओं को सड़क से हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है।
हालांकि, प्रशासन द्वारा पशु मालिकों को कई बार चेतावनी दी गई है, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखाई देता। लाखों रुपए खर्च कर गौशालाएं बनवाने और उन्हें अनुदान देने के बावजूद पशुओं को वहां तक नहीं पहुंचाया जाता। यदि पहुंचते भी हैं तो गौशाला संचालक उन्हें वापस छोड़ देते हैं।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि पहले कच्चे मकानों में पशुओं के लिए स्थान था, परंतु अब पक्के मकानों में उनके लिए जगह नहीं रही। नतीजतन, ये जानवर सड़कों को ही अपना ठिकाना बना लेते हैं। दुकानों पर मुंह मारना, ट्रैफिक में बाधा डालना और कभी-कभी मौत के मुंह में समा जाना आम बात हो गई है।
प्रशासन की निष्क्रियता और पशु मालिकों की लापरवाही ने सांची को एक गंभीर संकट की ओर धकेल दिया है। अब समय आ गया है कि इस पर ठोस और कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    अंकित जोशी |Live khabar india आज के दौर में सोशल मीडिया जहां किसी को रातों-रात लोकप्रिय बना सकता है, वहीं कुछ ही घंटों में किसी की छवि को नुकसान भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO