सांची: नौतपा की तपिश पर बारिश ने फेरा पानी, मौसम ने ली करवट

नसीमखान
सांची, परंपरागत मान्यता के अनुसार, नौतपा के दौरान जितनी अधिक तपिश होती है, उतनी ही अच्छी बारिश की संभावना बनती है। किंतु इस वर्ष यह मान्यता मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण कमजोर पड़ती दिख रही है।
नौतपा के दूसरे दिन से ही जहां दिन के समय तापमान में वृद्धि देखी गई, वहीं शाम होते ही मौसम ने अपना रुख बदल लिया। मंगलवार शाम को अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए, तेज हवाओं के साथ आंधी आई, और देखते ही देखते बारिश ने दस्तक दे दी। बिजली की गड़गड़ाहट और चमक के साथ शुरू हुई बारिश का सिलसिला पूरी रात कभी तेज तो कभी धीमी गति से चलता रहा।
बुधवार को दिन में गर्मी का असर बरकरार रहा और तापमान लगातार बढ़ता गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि शाम होते-होते फिर से आसमान में बादलों का जमावड़ा दिखाई दिया, जिससे तापमान में गिरावट आई और एक बार फिर बारिश की आशंका गहराने लगी।
हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार अभी मानसून के आगमन में समय है, लेकिन इस समय हो रही बारिश ने लोगों को मानसूनी आभास जरूर दे दिया है। शहर की स्थिति देखें तो जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। सड़कों और गलियों में भरे पानी के कारण आवागमन बाधित हो गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब जनता की निगाहें प्रशासन पर टिक गई हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में प्रशासन वर्षा जल निकासी की उचित व्यवस्था करेगा, ताकि बारिश के दौरान लोगों को असुविधा से राहत मिल सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

    नसीम खानसांची,,,इन दिनों खेतों में धान की कटाई के बाद पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे खेतों की मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होने के साथ पर्यावरण…

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    नसीम खानसांची,,, सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन धन-धान्य और सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में भगवान धन्वंतरि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

    पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू