सांची में गहराया पेयजल संकट, नगर परिषद ने कराया नया बोरवेल – अध्यक्ष व सीएमओ ने पूजा कर किया शुभारंभ ।

नसीमखान
सांची,, भीषण गर्मी और घटते भूजल स्तर के चलते नगर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जलसंकट से जूझ रहे नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन द्वारा बस स्टैंड परिसर के पिछले हिस्से में नया बोरवेल कराया गया है। इस बोरवेल का विधिवत शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम व सीएमओ श्री रामलाल कुशवाहा ने पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर जल प्रभारी श्री महिपत शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर में लगातार गिरते जलस्तर के कारण जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सबसे अधिक संकट पठार क्षेत्र में देखा जा रहा है, जहाँ लोगों को चार-चार दिन तक पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
नगर में पहले अनेक स्थानों पर हैंडपंप आमजन की सहायता का माध्यम थे, लेकिन अब ये भी सूख चुके हैं या अनुपयोगी हो गए हैं। वर्तमान में नगर के अन्य क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जा रही है, परंतु कई बार बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण यह व्यवस्था भी चरमरा जाती है, जिससे संकट और गहरा हो जाता है।
नगर परिषद द्वारा किया गया यह प्रयास जल संकट से जूझ रहे नागरिकों के लिए राहत की एक किरण साबित हो सकता है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले समय में और भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि नगरवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    राहुल चिड़ार | Live khabar india सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल…

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां