नसीम खान
सांची,,, नगर में आज सृजन और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।
विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में कानाखेड़ा कला से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों – पुरानी बाजार, मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए प्रमुख स्तूप चौराहे तक पहुंची। आकर्षक रूप से सजी भगवान विश्वकर्मा की झांकी शोभायात्रा के आगे चल रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज सहित अन्य समाज के लोग शामिल हुए।
नगर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।
नगर के प्रमुख स्तूप चौराहे पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, सीएमओ रामलाल कुशवाहा सहित अनेक पार्षदों ने पुष्प वर्षा करते हुए भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की और शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन के देवता हैं, उनके आशीर्वाद से ही समाज और नगर का निर्माण हो रहा है। पूरे नगर में दिनभर जयंती की धूम रही।





