सांची विधानसभा में बह रही है विकास की गंगा, हर क्षेत्र में हो रहे हैं विकास के काम- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

नसीम खान संपादक

स्वास्थ्य मंत्री ने सीसी रोड का किया भूमिपूजन, पुलों का किया लोकार्पण

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचायत बनखेड़ी के ग्राम हैदरी में 10 लाख रू लागत से बने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत जैतपुर के ग्राम देवरी गढ़ी, ग्राम परासिया, ग्राम छीरखेड़ा में नवनिर्मित पुल तथा ग्राम सिमरिया में नकटा नाला पुल का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सांची विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्कूल हर क्षेत्र में विकास के कार्य कराए गए हैं। जिसका लाभ नागरिकों को मिल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने बताया कि ग्राम बनखेड़ी से गुलाबगंज तक साढ़े तीन करोड़ रू लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति हो गई है तथा टेण्डर भी लग गए हैं। शीघ्र ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा। बनखेड़ी पंचायत भवन का लोकार्पण भी उन्हीं के द्वारा किया गया है। जब वह पहली बार विधायक बने थे, तब उन्होंने हैदरी में स्कूल खुलवाया था। पहले बच्चों को पढ़ाई के लिए गढ़ी जाना पड़ता था, लेकिन हैदरी में ही स्कूल खुलने से बच्चों को सुविधा हो गई।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि नागरिकों को इलाज के लिए कहीं भटकना ना पड़े, इसके लिए अस्पतालों का जाल बिछाया गया है। चांदपुर में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है। तीन करोड़ रू की लागत से इसके भवन का निर्माण कराया जाएगा। गढ़ी में पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत हो गया है। पाढ़ेर, हिनोतिया और अंधियारी में उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है। देवनगर के 06 बिस्तर के अस्पताल को 30 बिस्तर का अस्पताल बनाया गया है। सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है, जिसमें बहनों के बैंक खाते में हर माह एक-एक हजार रू आएंगे। आगामी 10 जून से यह राशि आना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर साल 10 हजार रू की राशि किसानों के बैंक खाते में जमा की जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हर साल 06 हजार रू और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हर साल 04 हजार रू की राशि किसानों के बैंक खाते में जमा की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़