स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में 1436.47 लाख रू लागत से जिला अस्पताल का 200 बिस्तर से 350 बिस्तरीय भवन के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया गया।

नसीम खान संपादक

रायसेन,,, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने जिला अस्पताल में 200 बिस्तर की जगह साढ़े तीन सौ बिस्तरीय भवन का लोकार्पण किया।इस अवसर पर उन्होंने नवीन भवन के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिले इसके लिए लगातार स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में बड़े बड़े नगरों के निजी अस्पतालों से भी बेहतर सुविधाएं, सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे कि मरीजों को समुचित उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवीन स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे है ताकि ग्रामीण को भी गांव में ही उपचार मिल सके। कार्यक्रम में डॉ सत्यव्रत तथा डॉ राजशंकर घोष द्वारा दिमागी बुखार तथा उससे बचाव हेतु शुरू किए जा रहे जेई (जेपेनीज इंसेफेलाइटिस) टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर