हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीणनागौरी पहाड़ी पर आज भी विरासत की गवाही दे रही प्राचीन प्रतिमा, ग्रामीण स्वयं कर रहे देखरेख

नसीम खान
सांची,,, नगर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित नागौरी की पहाड़ी अपने भीतर प्राचीन इतिहास और सभ्यता की कई निशानियां समेटे हुए है। पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद कुछ ऐतिहासिक धरोहरों को पुरातत्व विभाग ने संरक्षित कर लिया है, जबकि कई प्राचीन अवशेष आज भी खुले आसमान के नीचे अपनी प्राचीनता की गवाही दे रहे हैं। इन धरोहरों की सुरक्षा और देखरेख ग्रामीण स्वयं करते आ रहे हैं।
नागौरी की पहाड़ी पर स्थित नागदेवता की करीब आठ फीट ऊंची प्राचीन प्रतिमा ग्रामीणों के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार यह प्रतिमा हजारों वर्ष प्राचीन है। प्रतिमा पर नाग के आकार की कलाकृतियां बनी हुई हैं, जिसके चलते इसे नागदेवता की प्रतिमा माना जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्राचीन प्रतिमा की सुरक्षा और साफ-सफाई का जिम्मा वे स्वयं संभालते हैं। तीज-त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर ग्रामीण यहां पहुंचकर प्रतिमा की साफ-सफाई करते हैं तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। समय-समय पर प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने का क्रम भी जारी रहता है।
श्रावण माह को भगवान शिव की आराधना का विशेष माह माना जाता है। इसी क्रम में ग्रामीण नागौरी पहाड़ी पर पहुंचे और नागदेवता की प्रतिमा की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
हालांकि नागौरी पहाड़ी के अधिकांश क्षेत्र में सोलर प्लांट स्थापित हो चुका है, इसके बावजूद यह प्राचीन प्रतिमा आज भी अपनी ऐतिहासिक पहचान बनाए हुए है। ग्रामीणों की आस्था और संरक्षण के कारण हजारों वर्ष पुरानी मानी जाने वाली यह प्रतिमा आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
आस्था और इतिहास का यह संगम आज भी नागौरी पहाड़ी की प्राचीन विरासत को जीवंत बनाए हुए है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बौद्ध वार्षिकोत्सव 28-29 से, सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंदसांची में दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूरी, देश-विदेश से पहुंचेंगे बौद्ध अनुयायी

    नसीम खानसांची। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध नगरी सांची में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला बौद्ध वार्षिकोत्सव 28 एवं 29 नवंबर को मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई…

    जबलपुर और भोपाल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां l

    नसीम खान सांची,,, आगामी 26 नवंबर को जबलपुर में होने वाली कांग्रेस की रैली एवं 12 दिसंबर को भोपाल में इंडिया गठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बौद्ध वार्षिकोत्सव 28-29 से, सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंदसांची में दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूरी, देश-विदेश से पहुंचेंगे बौद्ध अनुयायी

    बौद्ध वार्षिकोत्सव 28-29 से, सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंदसांची में दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूरी, देश-विदेश से पहुंचेंगे बौद्ध अनुयायी

    जबलपुर और भोपाल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां l

    जबलपुर और भोपाल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां l

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होगा ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होगा ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दाहोद में मत्स्य पालन गतिविधियों का लिया जायजामत्स्य बीज उत्पादन प्रक्रिया की ली जानकारी, जलाशय में किया मत्स्य बीज संचयन

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दाहोद में मत्स्य पालन गतिविधियों का लिया जायजामत्स्य बीज उत्पादन प्रक्रिया की ली जानकारी, जलाशय में किया मत्स्य बीज संचयन

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्राम लुलका में जैविक खेती का किया निरीक्षणकृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना अंतर्गत संचालित जैविक खेती गतिविधियों का लिया जायजास्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर आजीविका गतिविधियों की ली जानकारी