अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ अपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित

नसीम खान संपादक

रायसेन,
जिले में बाढ़ की स्थिति के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों व पूर्व तैयारियों के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबें की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबें ने कहा कि कुशल प्रबंधन से आपदा के दौरान जान-माल की हानि को रोका जा सकता है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी, संस्थागत ढांचा निर्माण, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, पूर्व चेतावनी, राहत स्थलों की पहचान, आवश्यक मरम्मत, संचार व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा 15 जून तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष चालू करे। साथ ही नदी, नालों में बारिश का पानी ज्यादा होने पर वाहनों का आवागमन रोकने हेतु बोर्ड तथा बैरियर लगाए जाएं। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ संभावित स्थानों पर पेयजल के शुद्धीकरण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व ही कर ली जाएं। उन्होंने जिले में बांध, तालाबों तथा नालों के जल स्तर एवं प्रवाह पर सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के बांधों से पानी छोड़े जाने के पर्याप्त समय पहले प्रभावित क्षेत्र में सूचना या मुनादी के द्वारा लोगों को सचेत कर दिया जाए।

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देशबैठक में कलेक्टर श्री दुबें ने कहा कि जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सूचीबद्ध कर लिया जाए। उन्होंने सीएमएचओ को बाढ़ संभावित क्षेत्रों के लिए प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाढ़ संभावित क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान विभिन्न बीमारियों, जीव-जन्तुओं के काटने की घटनाओं में वृद्धि होती है इसलिए पर्याप्त संख्या में दवाईयां व पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बाढ़ की स्थिति में स्वास्थ्य एवं सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन टेबलेट, लाईम पाउडर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बाढ़ के दौरान सुरक्षित मार्गो की व्यवस्था करने के निर्देशकलेक्टर श्री दुबें ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पुलों, रपटों की सूची एवं इनके मजबूतीकरण के लिए किए गए कार्यो की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ की आपातकालीन परिस्थितियों में डायवर्सन रोड बनाने तथा राहत स्थल बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों का चिन्हांकन, बाढ़ के दौरान सुरक्षित मार्गो की सूचना व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग क्षतिग्रस्त होने या अवरूद्ध होने की जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

बाढ़ बचाव संबंधी संसाधन तैयार रखने के निर्देश कलेक्टर श्री दुबें ने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण तैयारियां करने के निर्देश दिये। निचली बस्तियों में नागरिकों को चेतावनी व बाढ़ सुरक्षा के सम्बन्ध में आगाह करने, होमगार्ड के पास उपलब्ध मोटरवोट्स, नाव, लाईफ जैकेट आदि बाढ़ बचाव सामग्रियों को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारियो टीमवर्क के साथ मिलकर कार्य करने तथा वर्षा काल के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देष दिए बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुभागों के राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़