अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

नसीमखान

  • गुना में 1059 करोड़ रुपये की लागत वाली अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनता ने जीत लिया मेरा दिल
  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- मोहन-ज्योति की जोड़ी युवाओं के सपनों को करेगी साकार
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल रहा देश

भोपाल/गुना। मध्यप्रदेश, खासकर गुना जिले के लिए 10 मई का दिन ऐतिहासिक रहा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां 1059 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने जा रही अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया। इस फैक्टी की स्थापना से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत के 144 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। इन सभी कार्यों से जिले में सुविधाओं का विस्तार तो होगा ही, बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलेगा। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं। इन घोषणाओं के मुताबिक गुनिया नदी का जीर्णोद्धार होगा। लक्ष्मण कोटरा के लिए नया ब्रिज बनेगा। गुना के भुजरिया तालाब का सौंदर्यीकरण होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुणवान लोगों के कारण इस जगह का नाम गुना पड़ा है। आज यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल खोलकर रख दिया। विकास के लिए उद्योगों की आवश्यकता है। उद्योगों के लिए सुयोग्य व्यक्ति चाहिए। सुयोग्य व्यक्ति के लिए गुणों की खान चाहिए। उन्होंने कहा कि गुना में एक नया दौर आने वाला है। यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे होली-दीपावली सहित सारे त्योहार मना लिए। गुना का धनिया, गुना का गुलाब, गुना के लोग अद्भुत हैं। हमारे विकास का संकल्प निरंतर चलता रहेगा। अतीत में गुना-ग्वालियर-चंबल में केवल गोलियों की गूंज सुनाई देती थी। लेकिन, जब से विकास का परचम लहराना शुरू हुआ, तब से समय बदल गया है।

किसानों को बनाया विकास का भागीदार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश बदल रहा है। दुनिया के सामने भारत मजबूती से खड़ा है। हमारी सरकार भी प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आज यहां अलग-अलग कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी हुआ है। विकास के लिए सरकार जमीन, रेल, पुल, पुलिया, सड़क, सबकुछ दे रही है। यह वर्ष कृषक कल्याण वर्ष है, इसलिए हमारी सरकार ने तय किया कि अगर हम किसानों से उनकी जमीन लेंगे, तो उन्हें बाजार के हिसाब से 4 गुना कीमत देंगे। उन्हें विकास में भागीदार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन होगा और 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। और अभी ये तो पहला ही चरण है, आगे और भी लाभ होगा। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप जमीन मत बेचना, क्योंकि जमीन ही आपका आधार है। प्रदेश के साथ-साथ गुना भी बहुत आगे बढ़ने वाला है। हमारी सरकार महिला-युवा-गरीब-किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तो चीता भी उछलते-कूदते आपके यहां से शाजापुर जा रहा है। कूनो नेशनल पार्क में पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। भविष्य में मध्यप्रदेश देश की दूध राजधानी बनेगा। गुना की जनता ने मेरा दिल जीत लिया। भविष्य में गुना को और भी सौगातें देंगे।

युवाओं को पलायन करने की जरूरत नहीं होगी
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज गुना के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। सबसे पहले बंगाल-असम-पुडुचेरी की जीत के लिए मैं जनता को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चारों तरफ भगवा झंडा लहरा रहा है। गंगोत्री से गंगासागर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी के नेतृ्तव में विकसित भारत 2047 की शुरुआत हुई है। उन्हीं की तरह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विकास का झंडा उठाकर चल रहे हैं। उन्होंने ढाई साल में एक-एक जिले को राष्ट्र के पटल पर लाने की कोशिश की है। अडानी सीमेंट फैक्ट्री उसी कोशिश की एक नई ज्योति है। उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन आए हैं, तब से विकास गुना में विकास की बौछार हो रही है। भविष्य में गुना में पानी सहित किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। गुना-चाचौड़ा-राजगढ़ नया पंजाब बनेगा। मैंने 4 साल पहले मुख्यमंत्री और अडानी से गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में फैक्ट्री लगाने की बात कही थी। 4 साल के मंथन के बाद आज अमृत निकल रहा है। आज यहां 40 लाख टन सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट लग रही है। इसके जरिये साढ़े तीन हजार करोड़ का निवेश हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोहन-ज्योति की जोड़ी स्थानीय लोगों के लिए रोजगार भी लाई है। इससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। अब यहां के युवाओं को कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी, यहां रोजगार मिलेगा। भविष्य में बदरवास में 1800 दीदियों को रोजगार मिलेगा। 600 सिलाई की यूनिट बनेगी। अडानी 2500 करोड़ से डिफेंस की यूनिट भी स्थापित करेगा।

सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास को मिली रफ्तार
अडानी समूह के प्रणव अडानी ने कहा कि मेरे लिए यहां आना बहुत गर्व की बात है। यहां लगने वाला सीमेंट प्लांट महज एक प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह मध्यप्रेदश के विकास को नई दिशा देने वाला जरिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिली है। राज्य सरकार का फोकस राजगोर और उद्योग पर है। यहां की बढ़ती जीडीपी इस बात का साक्ष्य है कि मध्यप्रदेश मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार