आंगनवाड़ी के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ी, 13 अभ्यर्थियों की सूची जारी।एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल फेस-2 पर प्रकाशित सूची, 20–21 फरवरी तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति आमंत्रित

नसीमखान सांची
सांची,,,क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रक्रिया तेज हो गई है। एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल फेस-2 के माध्यम से कुल 16 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। खण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक उपरांत 13 पात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक चयन सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार उक्त सूची 20 फरवरी एवं 21 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश चयन पोर्टल पर सार्वजनिक डोमेन में अपलोड की गई है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनी रहे। शेष पदों के संबंध में आवश्यक परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रकाशित सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वह निर्धारित अवधि में एमपी चयन पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में प्रभारी परियोजना अधिकारी, सांची ने बताया कि “चयन प्रक्रिया शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आपत्तियों का विधिवत परीक्षण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।”
विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया को समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से पूर्ण करने की तैयारी की जा रही है।
अब दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची जारी होने पर नियुक्तियों का मार्ग प्रशस्त होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान