कटाई के वक्त मौसम की मार: बादलों की गड़गड़ाहट से किसानों की बढ़ी चिंता।बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तैयार फसलों पर मंडराया संकट, हार्वेस्टिंग कार्य ठप

नसीमखान सांची
सांची ,,,
सांची में इन दिनों जब किसानों की गेहूं और चने की फसलें पूरी तरह तैयार होकर कटाई के शुरुआती दौर में पहुंच चुकी हैं, तभी अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान में छाए घने बादल, तेज गड़गड़ाहट, हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
जानकारी के अनुसार खेतों में जहां एक ओर हार्वेस्टर की आवाज गूंज रही थी और किसान अपनी सालभर की मेहनत को समेटने में जुटे थे, वहीं अचानक बदले मौसम ने उनके अरमानों पर पानी फेरने का काम किया। तेज हवाओं और बारिश के चलते कटाई कार्य रुक गया है, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
इस बेमौसम बारिश का असर न केवल फसलों की गुणवत्ता पर पड़ सकता है, बल्कि तेज हवाओं के कारण फसलें खेतों में गिरने (आड़ी होने) का खतरा भी मंडरा रहा है। इससे उत्पादन और किसानों की आय पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।
किसानों का दर्द:
किसान संजीत वर्मा और ब्रजकिशोर पटेल ने चिंता जताते हुए कहा कि “पूरे साल की मेहनत अब कटाई के समय दांव पर लगी है। अगर बारिश और तेज हवा ऐसे ही जारी रही तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। हम जैसे-तैसे फसल को सुरक्षित घर लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मौसम की मार से स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।”
कटाई के ऐन मौके पर बदले मौसम ने किसानों की मेहनत को संकट में डाल दिया है, अब सबकी नजरें आसमान की मेहरबानी पर टिकी हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार