करंट लगने से मृत्यु होने पर मृतक के पिता को प्रदान की चार लाख रू की आर्थिक सहायताकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने श्री भूरालाल को प्रदान किया आर्थिक सहायता का चेक

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन जिले की बाड़ी तहसील के अमरावदकला निवासी राहुल की करंट लगने से मृत्यु हो जाने पर पिता श्री भूरालाल को चार लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। अमरावदकला निवासी श्री भूरालाल ने बताया कि उनके पुत्र श्री राहुल की कुछ माह पूर्व करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। जवान पुत्र की आकस्मिक मृत्यु हो जाने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। समझ नहीं आ रही था आगे क्या होगा। ऐसे कठिन समय में चार लाख रू की आर्थिक सहायता मिलने से उनके परिवार को राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि गत माह जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा को अमरावदकला निवासी श्री भूरालाल ने पुत्र राहुल की करंट लगने से मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता संबंधी आवेदन दिया था। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने भूरालाल की पीड़ा को गंभीरता से सुना और विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही कर आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में वृत्त स्तर पर समिति की बैठक के उपरांत श्री भूरालाल को चार लाख रू की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। सोमवार को कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा श्री भूरालाल को चार लाख रू आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित मप्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक श्री प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि कम्पनी क्षेत्र के अंतर्गत घातक अघातक विद्युतीय दुर्घटनाओं में मृत/शारीरिक अंग हानि से पीड़ित व्यक्तियों या उनके आश्रितों को मप्र शासन के निर्देशानुसार नैसर्गिक विपत्ति के प्रकरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप