कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन का लिया जायजा।

नसीम खान संपादक
कलेक्टर श्री दुबे ने सीएससी, ई-केवायसी केन्द्र तथा कियोस्क का आकस्मिक निरीक्षण कर समग्र ई-केवायसी कार्य का लिया जायजा।
सांची,,, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सांची जनपद के ग्राम मेंढकी, तिजालपुर, ढकना, सांची नगर तथा रायसेन में सीएससी सेंटर, एमपी ऑनलाईन कियोस्क तथा ई-केवायसी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं की समग्र आई में ईकेवायसी कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने कियोस्क तथा सीएससी संचालकों से समग्र आईडी में ईकेवायसी कार्य की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने तथा अतिरिक्त डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने महिलाओं से भी चर्चा करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना अंतर्गत समग्र आईडी में ईकेवायसी के साथ ही महिला का बैंक खाता आधार से लिंक तथा डीबीटी इनेब्ल्ड होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समग्र आईडी में ईकेवायसी कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। यह सेवा पूर्णतः निशुल्क है क्योंकि कियोस्क, सेवा प्रदाता को सरकार द्वारा भुगतान किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा पूछे जाने पर कि ईकेवायसी के लिए किसी प्रकार की राशि तो नहीं दी, इस पर महिलाओं ने कहा कि उनसे कोई राशि नहीं ली गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 25 मार्च से कैम्प लगाकर पात्रताधारी महिलाओं आवेदन लिए जाएंगे। योजना के तहत आवेदन करने के लिए समग्र आईडी में ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड होना जरूरी है। जिले में कोई भी पात्र महिला लाड़ली बहना योजना के लाभ से छूटे नहीं, इसके लिए कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशन में अभियान के रूप में महिलाओं की समग्र ई-केवायसी की जा रही है। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा स्वयं सीएससी सेंटर्स, लोक सेवा केंद्र, कियोस्क तथा पंचायतों का निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया जा रहा है और महिलाओं से भी चर्चा कर जानकारी ली जा रही है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत समग्र ई-केवायसी कराने हेतु महिला आवेदक कियोस्क, सेवा प्रदाता के माध्यम से निःशुल्क समग्र ई-केवायसी सेवा का लाभ ले सकते हैं। सभी पात्रताधारियों को समग्र ईकेवायसी कराया जाना अनिवार्य है। पात्रताधारी महिला हितग्राही एमपी ऑनलाइन, सीएससी कियोस्क तथा स्वयं के द्वारा समग्र (samagra.gov.in) पर समग्र ईकेवाईसी करा सकते हैं। इस हेतु समग्र नंबर, आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात बसस्टेंड पर उपस्थित एसडीएम एल के खरे से इन दिनों नगर में चर्चित बसस्टेंड सड़क के बारे में व्यापार महासंघ अध्यक्ष संतोष दुबे ने चर्चा की एवं बताया कि मुख्यमंत्री विशेष कायाकल्प अभियान अंतर्गत आवंटित राशि पर परिषद द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है तथा इस राशि को सभी वार्डों में बांटकर विकास की बात की जा रही है जबकि बसस्टेंड मार्ग तीस साल से ही बन सका इस पर एसडीएम श्री खरे ने बताया कि बसस्टेंड पहुंच मार्ग के लिए मुख्यमंत्री विशेष कायाकल्प अभियान अंतर्गत राशि आवंटित हुई है यह राशि इसी मार्ग पर खर्च की जायेगी तथा बसस्टेंड सड़क निर्मित होंगी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा