कलेक्टर श्री दुबे ने चिन्हांकित सभी नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देशवयस्क नागरिकों को टीबी से बचाने जिले में 07 मार्च से चलाया जाएगा वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान

नसीम खान

कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
प्रदेश के 26 जिलों में बीसीजी वैक्सीन का वयस्क डोज लगाया जाना है। इनमें रायसेन जिले को भी शामिल किया गया है। जिले में 07 मार्च से शुरू हो रहे वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान अंतर्गत अर्न्तविभागीय समन्वय/टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सीएमएचओ, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में घर-घर सर्वे के उपरांत चिन्हांकित किए गए सभी नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि दुनियाभर में संक्रमण रोगों से होने वाली मौतों में टीबी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इस रोग से बचाव हेतु प्रभावी उपायों में से टीका एक ऐसा उपाय है जिससे टीबी के नए मामलों और मृत्युदर को रोका जा सकता है। वयस्क नागरिकों को टीबी से बचाने के लिए शासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सभी समन्वित रूप से कार्य करें। अधिकारियों तथा मैदानी अमले को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका पूरी निष्ठा से पालन कर अभियान को सफल बनाएं।
बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत बीसीजी का टीका 18 वर्ष से अधिक आयु के 06 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। इसमें जिन व्यक्तियों को पूर्व में टीबी हुई हो, टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति तथा मधुमेह के मरीजों को उनकी सहमति उपरांत बीसीजी टीका लगाया जाएगा। बीसीजी टीकाकरण प्रति सोमवार तथा गुरूवार को किया जाएगा। जिले में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर पात्र वयस्कों की जानकारी एकत्रित की गई है। जिले में अभी तक एक लाख 50 हजार से अधिक व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया है, जिन्हें यह टीका लगाया जाएगा।
डीटीओ डॉ यशपाल बाल्यान तथा डॉ सोमनदास ने बताया कि भारत में जन्म के समय या जीवन के पहले वर्ष के भीतर बच्चों को बीसीजी दी जाती है, यह टीका बच्चों को टीबी के गंभीर रूपों से बचाता है। हाल के प्रमाणों से यह पता चला है कि वयस्कों में बीसीजी टीके की अतिरिक्त डोज उनकी प्रतिरोधक क्षमता को और बढ़ा सकती है तथा उन्हें अगले 10 से 15 वर्षो तक टीबी की बीमारी से बचा सकती है। बीसीजी टीका का उपयोग वर्ष 1921 से किया जा रहा है और यह सबसे सुरक्षित टीकों में से एक है। यह नियमित रूप से जन्म के समय या जीवन के पहले वर्ष के दौरान दिया जाता है। बैठक में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत, चिकित्सा अधिकारी, बीएमओ, सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख