कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
रायसेन में आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिला अधिकारियों और एसडीएम को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक कृषि श्री केपी भगत को निर्देश दिए कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। आगामी 03 अप्रैल से जिले में भ्रमण करने वाले प्रचार रथ के लिए रूटचार्ट संबंधी जानकारी लेते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कार्यक्रम हेतु बनाए गए नोडल अधिकारियों को उन्हें सौपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यो के सम्पादन में किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या होने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं। उन्होंने तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों, विभिन्न विभागों तथा कृषि यंत्रों क निर्माण करने वाली विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल हेतु स्थलों का निर्धारण, किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर्स, एसडीएम रायसेन सहित कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, मत्स्य पालन, सहकारिता विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विकासखण्डों से एसडीएम, तहसीलदार सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर