कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यशाला सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम पर चर्चा करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के निर्देश दिए। शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में तम्बाकू उत्पादों का विक्रय ना हो यह सुनिश्चित कराएं। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सामुदायिक स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएं। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भी तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कार्यशाला में मध्यप्रदेश वोलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के श्री आनंद वर्मा द्वारा COTPA-2003, ई-सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019, हुक्का बार प्रतिबंध तथा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान गाइडलाइन्स पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में तंबाकू सेवन से हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं और इसका प्रभाव विशेष रूप से किशोर एवं युवाओं में बढ़ता जा रहा है। उन्होंने तंबाकू मुक्त गाँव की दिशा में किए जा सकने वाले प्रयासों को भी रेखांकित किया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप