नसीम खान
सांची,,,कृषि विभाग सांची द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम मऊ पथरई में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा आगामी फसलों की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ग्राम मऊ पथरई पहुंची, जहां खेत बचाओ अभियान के तहत चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्राम के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को खेतों की सुरक्षा और नरवाई प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए नरवाई के उचित प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा आगामी फसलों की बेहतर तैयारी कर अच्छी पैदावार प्राप्त करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी सीएल अहिरवार एवं राहुल बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





