गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

नसीम खान
सांची,,, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर नगर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी, वहीं झांकी समितियों द्वारा आकर्षक झांकियों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास दिखाई देने लगा है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य एवं विघ्नों का नाश करने वाला देव माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से करने की परंपरा है। इसी श्रद्धा के चलते गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान गणेश की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं तथा सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना करते हैं।
नगर में अनेक स्थानों पर झांकी एवं गणेश प्रतिमा स्थापना की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समितियों द्वारा पंडाल सजाने के साथ ही विद्युत सजावट और अन्य व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने भी झांकी स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सफाई, पेयजल तथा स्ट्रीट लाइट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
इधर पुलिस प्रशासन ने भी गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए झांकी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की है। पुलिस द्वारा आयोजन समितियों एवं नागरिकों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विद्युत मंडल द्वारा भी पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही झांकी समितियों एवं नागरिकों से विद्युत लाइनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने तथा विद्युत सजावट में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने की अपील की गई है।
धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द के इस पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। अब श्रद्धालुओं को गणपति बप्पा के आगमन का बेसब्री से इंतजार है।

  • editornaseem

    Related Posts

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    नसीम खानसांची,,, सांची स्मारक क्षेत्र और आसपास के वन क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ समय-समय पर क्षेत्र में…

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    नसीम खानसांची,,,नगर परिषद सांची द्वारा नगर के विकास कार्यों की श्रृंखला में आज एक और कदम बढ़ाया गया। नगर के वार्ड क्रमांक 3 में लंबे समय से लंबित सीसी रोड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    रायसेन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांची में हुआ भव्य स्वागत

    रायसेन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांची में हुआ भव्य स्वागत

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक