गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान

नसीमखान सांची
गुजरात के लुकुलेश योग विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के योग विभाग के 25 छात्रों ने शोध पत्र प्रस्तुत कर रिकॉर्ड कायम किया। गुजरात के लिंबड़ी में “योग, प्राकृतिक चिकित्सा और मनोचिकित्सा के समन्वित दृष्टिकोण से मानसिक कल्याण” विषय पर 27 फरवरी-01 मार्च 2026 तक सम्मेलन में विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र बाबू खत्री ने तकनीकी सत्र की अध्यक्षता भी की। योग एवं मानसिक कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत शोध-पत्र करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
सम्मेलन में देशभर से आए प्रमुख वक्ताओं ने योग अनुसंधान, वैज्ञानिक शोध, अंतरिक्ष में योग के प्रयोग तथा दक्षिणी ध्रुव (अंटार्कटिका) में वैज्ञानिकों द्वारा सामूहिक योग जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विश्वविद्यालय के छात्रों व शोधार्थियों ने सम्मेलन में ध्यान सत्र सहित विभिन्न सत्रों में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों का दल विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र बाबू खत्री के मार्गदर्शन में अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम, तत्वबोध योग संस्थान एवं समुत्कर्ष संस्थान में भ्रमण के लिए पहुंचा। छात्रों व शोधार्थियों ने अपने यात्रा अनुभवों को एक दूसरे के साथ साझा किया।
समापन समारोह में स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के कुलपति श्री मंजूनाथ एवं मेघनानंद सन्यासी ने योग के विज्ञान और समन्वित योग के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़