छत्तीसगढ़ में आदिवासी सी,एम ,की मांग
मुख्यमंत्री,भूपेश बघेल परेशान

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
दिलेसर चौहान,, संवाददाता छग,

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेश दोनों दलों के बीच आमने सामने की लड़ाई होती है ।
दो ध्रुवी राजनीति होने के कारण दोनों दल आमने-सामने की सीधी टक्कर होती है,।
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग उठती रही है।

दोनों दलों के नेता भलीभांति समझते हैं ,।
सन 2000 में प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी आदिवासी मुख्यमंत्री रहे।
2003 के चुनाव में भाजपा ने भी मुख्यमंत्री के तौर पर रमेश बैस को आगे कर आदिवासी मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किया था।
भाजपा के बहुमत में आने के बाद रमन सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री बना दिया गया।
जिससे आदिवासी समाज को ठेस पहुंचा था।
रमेश भैंस को राज्यपाल बनाकर छत्तीसगढ़ से बाहर भेज दिया ।जिससे उनके मतदाता उनसे दूर हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की संख्या पचास, लाख है।
छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की बहूबलता है, तो आदिवासियों की मुख्यमंत्री की मांग होना लाजमी है।
अब जबकि 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने हैं, तो राजनीति में सर्व आदिवासी समाज अपने बैनर तले चुनाव लड़ने की मंशा बना रहा है।
जो अब खुलकर कांग्रेस और भाजपा को चैलेंज कर रहा है,
मगर देखने वाली बात है की आदिवासी समाज कांग्रेस का परंपरागत वोट रहा है ।
सर्व आदिवासी समाज अपने बलबूते चुनाव लड़ता है ,तो कांग्रेस को भारी नुकसान हो सकता है।
ऐसे में सीएम भूपेश बघेल के लिए राह कठिन हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आदिवासी नेता है।
मगर पूरे छत्तीसगढ़ में उनकी छाप नहींहै।
वहीं भाजपा से बगावत कर आए नंदकुमार साय आदिवासी कद्दावर नेता है।जिसने भाजपा को मजबूत बनाने में काफी अहम भूमिका निभाया ।
और आज वह कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले हैं ।अगर आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग जोर पकड़ती है ,तो कांग्रेस पार्टी संभवत नंदकुमार साय को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर सकती है।
वैसे देखा जाए तो 1986 के विधानसभा में बसपा संस्थापक कांशीराम ने भी कांग्रेस से बगावत करके बीएसपी में शामिल हुए अरविंद नेताम को मध्य प्रदेश, जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल था।मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा किया था ।
40 सालों से छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग उठती रही है ।
मगर आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में मुख्य पार्टी इस्तेमाल करते रहे हैं ।
आज हालात बदल गए हैं, आदिवासियों में सोच शासन करने की चेतना आई है।
जो 2023 विधानसभा में कितने मजबूती से चुनाव लड़ते हैं ,तीसरा विकल्प के रूप में अगर आते हैं ,तो भाजपा और कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत हो सकती है ।
अभी कहना जल्दबाजी होगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा ,अभी चुनाव में 7 महीने की देरी है ।जैसे-जैसे नजदीक चुनाव आएगा सब कुछ स्पष्ट झलक आने लगेगा।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा