रायसेन, नसीम खान
प्रति मंगलवार की भांति कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में सीधे संवाद किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की जांच कर नियमानुसार शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित कराएं। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।





