जिले में भूसा मशीन से अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशखड़ी फसल के दो किमी के दायरे में भूसा बनाने वाली मशीन से भूसा बनाने पर प्रतिबंध

नसीमखान

रायसेन,
जिले में भूसा मशीन से अग्नि दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला दण्डाधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2003 की धारा 163 के तहत जिले में जिस क्षेत्र में फसल खड़ी हो उस क्षेत्र के दो किलोमीटर के दायरे में भूसा बनाने वाली मशीन से भूसा बनाए जाने पर आगामी 10 दिवस के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा तथा आगामी 10 दिवस की अवधि के लिए सम्पूर्ण जिले की राजस्व सीमा में प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय होगा। उल्लेखनीय है कि जिले में अग्नि दुर्घटनाओं से संज्ञान में आया है कि गेहूॅ की फसल की कटाई के पश्चात कई किसानों के द्वारा पास में गेहूॅ अथवा अन्य फसल खड़ी होने पर भी भूसा की मशीन के द्वारा भूसा बनाया जाता है। भूसा की मशीन का रीपर नीचे चलने के कारण खेतों में पड़े छोटे पत्थरों से रीपर टकराने से चिंगारियां उत्पन्न होकर खेतों में आग लग जाती है जिसके कारण कई किसानों की फसल जल जाने की घटनाएं हुई हैं। जिसके दृष्टिगत जिले में जिस क्षेत्र में फसल खड़ी हो उस क्षेत्र के दो किलोमीटर के दायरे में भूसा बनाने वाली मशीन से भूसा बनाए जाने पर आगामी 10 दिवस के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    नसीम खानसांची,,, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवंबर माह की 28-29 तारीख को बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं तथा स्तूप परिसर मे स्थित बौद्ध मंदिर एवं…

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी