जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत अक्षय तृतीया पर होगा सामूहिक वैवाहिक एवं निकाह कार्यक्रमों का आयोजन

नसीमखान

रायसेन,
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत रायसेन जिले में भी 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिले में अक्षय तृतीया पर संपन्न होने वाले सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों पर सतत निगरानी व मानिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में वर-वधु की आयु सीमा का परीक्षण बारीकी से करने के भी निर्देश दिए गए है।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना अंतर्गत होने वाले सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रमों में जिले में 419 जोड़ें शादी के बंधन में बंधेंगे। नगर पालिका सिलवानी में अनिल बजाज ग्राउंड पर होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 100 विवाह एवं 70 निकाह होने जा रहे है।
अक्षय तृतीया पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम हेतु जनपद व निकायवार प्राप्त आवेदनो की जानकारी देते हुए बताया कि सांची जनपद में 64 विवाह एवं 24 निकाह ग्राम बींदपुरा में सम्पन्न होंगे है। सिलवानी अंतर्गत 100 विवाह एवं 70 निकाह, उदयपुरा के ग्राम रिछावर में 66 विवाह एवं 07 निकाह और ओबैदुल्लागंज में 81 विवाह एवं 07 निकाह सम्पन्न होंगे। अक्षय तृतीय 30 अप्रैल को जिले के 4 स्थलों पर शासकीय तौर पर सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमो का आयोजन एक साथ किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    नसीम खानसांची,,,दीपावली पर्व की खुशियां अब बाजारों में भी दिखाई देने लगी हैं। गुरुवार को साप्ताहिक हाट बाजार में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही थी। धनतेरस के पहले…

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    नसीम खानसांची,,, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवंबर माह की 28-29 तारीख को बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं तथा स्तूप परिसर मे स्थित बौद्ध मंदिर एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया