जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 397 विवाह 77 निकाह अक्षय तृतीया पर आयोजित हुए

नसीमखान

रायसेन,
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत रायसेन जिले में आज 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले में अक्षय तृतीया पर संपन्न होने वाले सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों पर सतत निगरानी व मानिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना अंतर्गत होने वाले सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रमों में जिले में 474 जोड़ें शादी के बंधन में बंधें। अक्षय तृतीय 30 अप्रैल को जिले के 4 स्थलों पर शासकीय तौर पर सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमो का आयोजन एक साथ किया गया
नगर पालिका सिलवानी में अनिल बजाज ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 100 विवाह एवं 70 निकाह संपन्न हुए।
इसी प्रकार अक्षय तृतीया पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम हेतु जनपद व निकायवार जानकारी इसप्रकार है जनपद पंचायत बड़ी में 59 विवाह ग्राम भारकच्छकलां तथा ग्राम मांगरोल-2 में आयोजित हुए। सांची जनपद में 91 विवाह ग्राम बींदपुरा में सम्पन्न हुए है सांची जनपद के ग्राम बींदपुरा में सांची विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी भी सम्मिलित हुए और वर- वधु को आशीर्वाद दिया। जनपद पंचायत उदयपुरा के ग्राम सोकलपुर में 66 विवाह आयोजित हुए। इसी प्रकार जनपद पंचायत ओबैदुल्लागंज सिविन गार्डन में 81 विवाह एवं 07 निकाह सम्पन्न हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप