तेज बारिश के बीच प्रशासन ने अवैध कालोनाइजरों पर कसी नकेल । उखाड़े बोर्ड।दी चेतावनी।

नसीम खान संपादक
सांची,,, प्रशासन ने अवैध कालोनाइजरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। नगर में बढ़ रहे कालोनाइजर माफिया की कमर तोड़ने तेज बारिश के बीच प्रशासन ने नकेल कसने उठाया बीड़ा । अनेक अवैध कालोनियों का किया निरीक्षण तो उखाड़े कालोनियों के बोर्ड अवैध कालोनाइजरों को दी चेतावनी । प्रशासन के सख्त तेवर दिखाई दिये।
जानकारी के अनुसार नगर में लगातार बढ़ रही अवैध कालोनाइजरों की गतिविधियों तथा बिना अनुमति बिना डायवर्सन के कृषि भूमि खत्म करने की योजना पर आज प्रशासन की नजर टेडी दिखाई दी तथा अवैध कालोनियों पर लगाम लगाने प्रशासन तेज बारिश के बीच अवैध कालोनियों पर पहुंच गया तथा विदिशा रोड़ पर अवैध बनने वाली कालोनी पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू थाना प्रभारी अमरसिंह निगम पटवारी महेश सूत्रकार शैलेन्द्र सिंह सहित दलबल के साथ अवैध कालोनाइजरों पर नकेल कसने पहुंच ग ई जहां उन्होंने कालोनाइजरों के उपस्थित लोगों से कालोनी के संबंध में जानकारी ली तथा उन्होंने बिना डायवर्सन बिना अनुमति होने वाले कार्य को हटाने की चेतावनी दी इस अवसर पर कालोनाइजर द्वारा बनाया गया दफ्तर हटाने की चेतावनी दी तथा प्लाट बेचने की जानकारी ली गई एवं कालोनाइजर पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी इस के पश्चात उसी क्षेत्र में एक लाज बनाने वाले से अवैध लाज बनाने के संबंध में जानकारी ली तथा लाज की जांच की गई बताया जाता है इस लाज में अवैध गतिविधियां चलाने पर थाना प्रभारी को कार्यवाही के निर्देश दिए इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री निगम ने लाज संचालक के दस्तावेज खंगाले एवं कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई । इसके बाद प्रशासन की टीम सलामतपुर रायसेन तिराहे पर पहुंची तथा वहां भी अवैध कालोनाइजर द्वारा लगाए गए कालोनी के बोर्ड को उखाड़ कर जप्त किया गया एवं कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई जिससे अवैध कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया तथा नगर सहित क्षेत्र में फैल रहे कालोनाइजर माफिया पर पूरी तरह अंकुश लगाने प्रशासन ने अपनी सख़्त कार्यवाही शुरू कर दी है कुछ वर्ष पूर्व भी क्षेत्र में अवैध कालोनाइजरों पर पुलिस में प्रकरण दर्ज कराये जा चुके हैं अब प्रशासन ने अवैध कालोनाइजरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है इससे किसानों की कृषि भूमियों को अवैध कालोनियां बनने से अंकुश लग सकेगा । इस मामले में अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने बताया कि हम अवैध रूप से बनने वाली कालोनी पर सख्त कार्रवाई करेंगे । आज हमनें तीन चार कालोनी का निरीक्षण किया यह सभी कालोनी अवैध बनाई जा रही है हमने कालोनी संचालकों को किसी भी प्रकार के बिना अनुमति प्लांट बेचने सड़क बनाने पर रोक लगाई है तथा चेतावनी दी है कि यदि बिना अनुमति कालोनी बनाई जाती है तो हम कडी कार्रवाई करेंगे उन्होंने कहा कि रायसेन तिराहे पर मेढकी के पास बनने वाली अवैध कालोनी के बोर्ड उखाड़ कर बरामद कर लिए गए हैं अवैध कालोनियों के विरुद्ध हम कडी कार्रवाई करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख