नसीम खान
सांची,,, दीपावली का त्योहार मनाते ही अन्नदाता किसान भाई फिर से खेतों की ओर लौट आए हैं। क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसानों ने अगली रबी फसल की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान इन दिनों खेतों की जुताई और गेहूं, चना की बुवाई की तैयारी में व्यस्त हैं। खाद-बीज की दुकानों पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है।
इसके साथ ही जिन खेतों में धान की फसल अभी खड़ी है, उसे निकालने की कवायद भी तेज हो गई है। किसान हार्वेस्टर और मजदूरों की मदद से धान की कटाई में लगे हैं ताकि समय पर खेत खाली कर रबी की बुवाई की जा सके। कई किसान धान को मंडी में बेचने की तैयारी में भी हैं।
किसानों का कहना है कि समय पर बुवाई से अच्छा उत्पादन मिलेगा। पूरे क्षेत्र में खेती-किसानी को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।





