देवनगर और गढ़ी पंचायत ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प।

नसीम खान सांची

अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति शिविर एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित, तंबाकू के दुष्परिणामों से कराया अवगत।
सांची,,, अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के सहयोग तथा कलेक्टर अरुण कुमार के मार्गदर्शन में उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र, सांची एवं अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति द्वारा रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के देवनगर एवं गढ़ी ग्राम पंचायतों में नशा मुक्ति शिविर और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लेकर समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर एवं नशा मुक्त भारत अभियान के मास्टर ट्रेनर वेद प्रकाश शर्मा ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में लगभग 27 करोड़ लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं तथा इसके कारण प्रतिदिन हजारों लोगों की मृत्यु होती है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश और तंबाकू की लत से मुकाबला” निर्धारित की है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तंबाकू उत्पादों के भ्रामक प्रचार-प्रसार और आकर्षण से दूर रखना है।
वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तंबाकू में निकोटीन सहित अनेक घातक रसायन पाए जाते हैं, जो फेफड़ों के कैंसर, हृदयाघात, स्ट्रोक, सीओपीडी, मुंह एवं गले के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा तंबाकू सेवन से पाचन तंत्र कमजोर होता है तथा क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय धूम्रपान भी उतना ही खतरनाक है, क्योंकि धूम्रपान करने वालों के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी कैंसर और श्वसन संबंधी बीमारियों का जोखिम बना रहता है।
देवनगर में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी कैलाश शर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि डॉ. दीपक धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।
वहीं गढ़ी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सरपंच भागचंद चौरसिया तथा समाजसेवी मोहन जाटव ने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए जनसहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर अतुल जाट, कीर्ति शर्मा एवं विकास शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को तंबाकू सेवन न करने तथा सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
“नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और जागरूकता से ही संभव है।”

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार