नगर में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त, बारिश से बने जलमग्न जैसे हालातसीएमओ ने पार्षद के साथ किया जलभराव स्थलों का निरीक्षण

नसीमखान
सांची,,
नगर में दो दिन से हो रही मूसलधार बारिश ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। नगर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है, जिससे अस्पताल परिसर, स्तूप मार्ग, रामलीला मैदान, पुरातत्व विभाग कॉलोनी, हेडगेवार कॉलोनी समेत कई इलाकों में जलमग्न जैसे हालात बन गए हैं। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए नाले भी जलनिकासी में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। परिणामस्वरूप, नगरवासी तो परेशान हैं ही, यहां आने वाले पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया है कि नगर परिषद द्वारा लगभग पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से दो किलोमीटर लंबा नाला राष्ट्रीय राजमार्ग के समानांतर बनाया जाना था। लेकिन लापरवाही के चलते निर्माण अधूरा रह गया और बरसात शुरू हो गई। अब बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है, तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दो विभाग के बडे बडे नाले भी बारिश के पानी निकासी मे नाकाम साबित हो कर रह गए हैं। जिससे नगर के कई हिस्सों में स्थिति और अधिक बिगड़ गई है।
नगर की बदहाल स्थिति को देखते हुए वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद विवेक तिवारी ने नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) रामलाल कुशवाहा को मौके पर बुलाया और स्थिति से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विकास के नाम पर सिर्फ योजनाओं की घोषणाएं होती हैं, लेकिन धरातल पर हालात बिल्कुल विपरीत हैं। करोड़ों की लागत से बनाए गए नाले महज दिखावा साबित हो रहे हैं और सरकारी धन की बर्बादी का प्रतीक बनते जा रहे हैं।
बहरहाल, सांची जैसे ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल की यह हालत चिंताजनक है। यदि समय रहते जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो नगरवासियों को और भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप