नगर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

नसीमखान
सांची। आज दोपहर से अचानक हुई तेज बारिश ने नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। देखते ही देखते सड़कों पर पानी लबालब भर गया, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया। बारिश का गंदा पानी सड़कों पर बह निकला और जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया।
किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। धान और सोयाबीन की फसल को सीधा लाभ मिला है। वहीं नगर की सड़कों पर जलभराव से स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हमेशा की तरह स्तूप रोड और रामलीला रोड पर दो से तीन फीट तक पानी तेज रफ्तार से बहता रहा।
जानकारी के अनुसार नगर से बारिश के पानी की निकासी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और स्थानीय प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से नाले तो बनाए गए, लेकिन अंदरूनी सड़कों पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है।
अतिक्रमण भी इस समस्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है। विभिन्न शहरों में समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती रही है, लेकिन सांची में प्रशासन पर अतिक्रमण पूरी तरह हावी है। नतीजतन हर बारिश में आमजन को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, जबकि प्रशासन बेखबर बना बैठा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई