नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा

काली पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन एक अत्यंत भावुक और ऐतिहासिक दृश्य होता है, जहाँ हज़ारों श्रद्धालु ‘अगले बरस जल्दी आना’ के नारों के साथ नम आंखों से मां को विदाई देते हैं, देश भर सहित प्रदेश भर में विभिन्न क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर यह समारोह विशाल जुलूस, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है, जो परंपरा और संस्कृति का अनूठा मेल है।

उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत धार्मिक स्थल ग्राम चिल्हारी में दो काली जी की प्रतिमा विराजमान थी 10 दिन शक्ति की भक्ति में पूरा गांव डूबा रहा 11 वे दिन रविवार को मां की देर शाम नम आंखों से विदाई की गई भव्य दिव्य अलौकिक ढोल नगाड़ा गांजे बाजे के साथ चल समारोह जुलूस निकाला गया जो ऐतिहासिक मनोरम दृश्य रहा श्रद्धालु माता की प्रतिमाओं को अपने कंधों पर उठाकर या सजे-धजे वाहनों में पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ ग्राम भ्रमण के बाद विसर्जन स्थल तक ले गए।

भावुक विदाई: ‘विसर्जन को चली मोरी माई’ जैसे गीतों के साथ माहौल भावुक हो जाता है, जब भक्त अपनी आराध्य मां से बिछड़ने पर रोते हैं और उनसे भूल-चूक के लिए माफी मांगते हैं।

ऐतिहासिक परंपरा चिल्हारी के बड़का तालाब में विसर्जन का भव्य नजारा होता है, जहाँ वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार माँ काली की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाता है।
विसर्जन विधि: श्रद्धालु मां को अगले वर्ष फिर से आने का निमंत्रण देकर, ‘विसर्जनं न जानामि’ जैसे मंत्रों के साथ विधिवत विसर्जन करते हैं।

शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस रही मुस्तैद

काली विसर्जन चल समारोह जुलूस में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह स्वयं मोर्चा संभाले रहे और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील कीए शांतिपूर्वक मां जगत जननी जगदंबा महाकाली का विसर्जन किया गया इस अवसर विसर्जन ऐतिहासिक जूलूस देखने दूर दराज के गांव के लोग भी शामिल हुए इस अवसर अमरपुर पदस्थ डॉक्टर शिव प्रजापति, अमरपुर चौकी स्टाफ पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक गौरव तिवारी,विनोद ठाकुर,पवन सागर,पवन निगवान,आनूप गुर्जर,साथ के ग्राम रक्षा समिति राजर्षि मिश्रा, मधुर चंद्र गुप्ता,जवाहर सोनी, राजेन्द्र गुप्ता, महेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता,किशन सोनी, रामजी सोनी, रमाकांत तिवारी,हरिओम गुप्ता, बृजेश गुप्ता प्रशांत सोनी अखिलेश मिश्रा, विनोद द्विवेदी,सहित अन्य लोगों की शांति व्यवस्था बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार