नशा सामाजिक बुराई है, इससे मुक्ति के लिए सामाजिक जनजागरूकता जरूरी- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान संपादक
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रायसेन लाड़ली वाटिका में कार्यक्रम संपन्न
बच्चों ने पेंटिंग्स के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश

रायसेन,
नशा सामाजिक बुराई है और इससे मुक्ति के लिए सामाजिक जनजागरूकता बहुत जरूरी है। नशामुक्त समाज बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। नशा करने से व्यक्ति का सामाजिक और आर्थिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। सामाजिक प्रतिष्ठा तो धूमिल होती ही है, साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है। यह बात कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रायसेन स्थित लाड़ली वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कही।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि तम्बाकू, मद्यपान तथा मादक पदार्थो, नशीली दवाईयां, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थो के सेवन से व्यक्ति का स्वयं पर नियंत्रण नहीं रहता तथा कई बार अपराध घटित कर देता है। नशा अनेक दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है। घर-परिवार व लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हैं। घर का परिवेश भी खराब होता है। बच्चे पढ़ाई भी नहीं कर पाते जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग संकल्प लें और यह निर्धारित करें कि ना तो स्वयं नशा करेंगे और ना ही अपने परिवार में किसी को करने देंगे। जो लोग नशा कर रहे हैं, उन्हें भी नशा छोड़ने के लिए जागरूक और प्रेरित करेंगे।

बच्चों ने पेंटिंग बनाकर दिया नशामुक्ति का संदेशलाड़ली वाटिका में विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों द्वारा नशामुक्ति विषय पर आधारित पेंटिंग्स बनाकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों तथा बच्चों को नशे के सेवन होने वाली बीमारियों, दुष्परिणामों, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्वयं नशा नहीं करने और अन्य नागरिकों को भी नशे का सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया, एसडीएम श्री मुकेश सिंह, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख