नागरिकों को बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सेवाएं तथा सुविधाएं उपलब्ध कराएं- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न

रायसेन,
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने आरसीएच पोर्टल अंतर्गत गर्भावस्था पंजीयन, प्रथम त्रैमासिक जांच, गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांचे, हाईरिस्क लक्षणों का चिन्हांकन एवं प्रबंधन, मातृ मृत्यु प्रकरणों की विकासखण्डवार जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराएं। गैरतगंज विकासखण्ड की समीक्षा के दौरान कार्यो में प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर कलेक्टर श्री दुबे ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन एएनएम की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। बेगमगंज विकासखण्ड की समीक्षा के दौरान भी कम प्रगति होने पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुबे ने सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों तथा बीएमओ को निर्देश दिए कि आगामी समय में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही की पुनरावृत्ति ना हो, यह सुनिश्चित कराएं। जिला स्तर के साथ-साथ विकासखण्ड स्तर पर भी सघन मॉनीटरिंग की जाए। कलेक्टर श्री दुबे ने शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए कुपोषित बच्चों का उपचार, नवजात शिशु उपचार, पूर्ण टीकाकरण एवं जिले मे लक्ष्य अनुरूप मीजल्सो रूबेला वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सिविल अस्पताल मण्डीदीप को केन्द्र स्तर गुणवत्ता श्रेष्ठतम प्रमाण पत्र एनक्यूएएस मिलने पर सराहना की। साथ ही सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि एसडीएम के सहयोग से शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में आरसीएच पोर्टल/अनमोल आधारित मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, एनसीडी स्क्रिनिंग हाईपरटेंशन, डायबिटीज, सीएम हेल्पलाईन, जेएसवाय, पीएसवाय प्रकरणों के भुगतान की समीक्षा, परिवार कल्याण सेवाओं, स्थायी साधन, पीपीआईयूसीडी, कायाकल्प अभियान, एनक्यूएएस, लक्ष्य एवं मुस्कान कार्यक्रम की समीक्षा, मातृ मृत्यु प्रकरण की समीक्षा, विकसित भारत संकल्प यात्रा स्वास्थ्य शिविरों, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम तथा आईडीएसपीए मलेरिया की समीक्षा की जाएगी। सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, गतिविधियों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अवगत कराया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमनदास, डीपीएम श्रीमती शिखा सारागवी सहित चिकत्सा अधिकारी और बीएमओ उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख