नाला निर्माण की सडको पर फैली मिट्टी थोड़ी सी बारिश मे हुई दलदली ।चलना हुआ मुश्किल।

नसीमखान
सांची,,
जिस आशंका की लगातार चर्चा हो रही थी, आखिरकार वह सच साबित हो गई। नगर परिषद द्वारा करोड़ों की लागत से किए जा रहे नाला निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही ने नगरवासियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। रविवार को हुई आधे घंटे की तेज बारिश ने नगर में अफरातफरी मचा दी। निर्माण एजेंसी द्वारा खुदाई के बाद सड़क किनारे डाली गई मिट्टी बारिश के चलते दलदल में तब्दील हो गई, जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।
लोगों को मजबूरी में सर्विस रोड छोड़कर तेज रफ्तार वाहनों से भरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलना पड़ा, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई। यही नहीं, नाले का निर्माण सड़क स्तर से ऊंचा होने के कारण आसपास की दुकानों व घरों में बारिश का पानी भरने की आशंका भी गहरा गई है।
वाटर प्लांट की खुदाई से भी बढ़ी परेशानी
इधर, वाटर प्लांट कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के नाम पर की गई खुदाई से भी सड़कों पर मिट्टी का अंबार लग गया है। पूरी सर्विस रोड दलदली हो चुकी है और आने वाले दिनों में यह स्थिति और विकराल हो सकती है।
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही उजागर
इस ऐतिहासिक पर्यटन स्थल की सड़कों की हालत पहले से ही खराब थी। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने करोड़ों रुपए खर्च कर मुख्य सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड और सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग तो लगाई, पर इनकी देखरेख पूरी तरह से उपेक्षित रही। कई जगह रेलिंग टूट चुकी हैं या अराजक तत्वों द्वारा उखाड़ ली गई हैं, जिससे लाखों की क्षति हुई है।
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि विभाग अपने ही खर्च से किए गए निर्माण की निगरानी तक नहीं कर रहा। अन्य निर्माण एजेंसियां खुलेआम इन सड़कों की खुदाई करती रहीं, मिट्टी फैलाती रहीं, लेकिन विभाग चुप रहा। इससे सरकार की करोड़ों की राशि व्यर्थ चली गई।
जिम्मेदारों की भूमिका संदेह के घेरे में।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं न कहीं विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के बीच मिलीभगत हो सकती है। उच्च स्तरीय जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसकी लापरवाही और मिलीभगत से सरकारी धन की बर्बादी हो रही है।
स्थानीय प्रशासन मौन, जिला प्रशासन से उम्मीद ।
स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह मौन नजर आ रहा है। अब जिला प्रशासन को आगे आकर हस्तक्षेप करने की ज़रूरत है ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके और इस ऐतिहासिक नगर की छवि धूमिल होने से बचाई जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

    नसीम खानसांची,,,इन दिनों खेतों में धान की कटाई के बाद पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे खेतों की मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होने के साथ पर्यावरण…

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    नसीम खानसांची,,, सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन धन-धान्य और सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में भगवान धन्वंतरि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

    पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू