निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का खुलासा, सांची पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।दो लाख रुपये का चोरी गया माल, नगदी, ऑटो और मोटरसाइकिल बरामद; 16 दिन में पुलिस ने सुलझाया मामला

नसीमखान सांची, रायसेन
सांची,,, विदिशा रोड स्थित निर्माणाधीन मधुरम होटल से बिजली के तांबे के तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को सांची पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए हेवल्स कंपनी के तार, जला हुआ तांबा, नगदी तथा चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने वारदात का खुलासा मात्र 16 दिनों में कर दिया।
जानकारी के अनुसार 3 जुलाई 2026 को फरियादी अभिषेक महेश्वरी, निवासी विदिशा ने थाना सांची में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2-7-26 जुलाई की दरमियानी रात विदिशा रोड स्थित निर्माणाधीन मधुरम होटल के स्टोर रूम से हेवल्स कंपनी के तांबे के तारों के 134 बंडल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना सांची में अपराध क्रमांक 135/26, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी आर.बी. शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान होटल सहित विदिशा-भोपाल मार्ग पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस ने भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र से अभयसिंह (22), गौरव ठाकरे (18), प्रकाश मराठी (23) तथा चंद्रराज (50) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए कुछ तार जलाकर बेच दिए थे, जबकि शेष तार छिपाकर रखे हुए थे।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 35 बंडल हेवल्स कंपनी के तांबे के तार, करीब 10 किलोग्राम जला हुआ तांबा, 49 हजार रुपये नगद तथा कुल लगभग दो लाख रुपये का चोरी गया माल बरामद किया। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त एक ऑटो (कीमत लगभग चार लाख रुपये) एवं एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 60 हजार रुपये) भी जब्त की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आर.बी. शर्मा, उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज सेन, गणेशराम, ध्रुव सिंह, सुरेश गोहे, रामकरण शर्मा तथा आरक्षक सौरभ रघुवंशी, देवेंद्र अहिरवार, योगेश रघुवंशी, महिला आरक्षक निधि तिवारी एवं शिवानी रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित विवेचना के दम पर सांची पुलिस ने महज 16 दिनों में चोरी की इस बड़ी वारदात का सफल खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा