निर्माण होने वाला सुलभ काम्लेक्स निर्माण के पहले ही विवादो के घेरे में ।

नसीम खान
सांची,,, कुछ दिन पहले ही मुख्य चौराहे के निकट नगर परिषद प्रशासन द्वारा सुलभ काम्लेक्स निर्मित कराने क्षेत्रीय विधायक से भूमि पूजन करवाया गया था तब भी वार्ड पार्षद की अनुपस्थिति चर्चित हुई थी अब जब निर्माण हेतु कार्य शुरू हुआ तथा खुदाई होने लगी तब एक बार फिर वार्ड पार्षद द्वारा आपत्ति उठाते हुए अन्य स्थान पर काम्लेक्स निर्माण करने की मांग कर डाली ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद प्रशासन द्वारा विगत दिनों मुख्य चौराहे के निकट पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए वार्ड15 मे लगभग 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले काम्लेक्स की स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्माण की सभी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू किया गया ।इस काम्लेक्स निर्माण फिर विवादों में घिरता दिखाई देने लगा है इसके पूर्व भी नप प्रशासन द्वारा आननफानन मे क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभूराम चौधरी से भूमि पूजन करा दिया गया था तब भूमि पूजन के दौरान वार्ड पार्षद विवेक तिवारी की अनुपस्थिति का मामला गर्मा गया था अब जब निर्माण कार्य शुरू हो गया तथा खुदाई शुरू हो चुकी वार्ड पार्षद विवेक तिवारी ने सहित अन्य पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए इस निर्माण को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है तथा इसका एक हस्ताक्षर युक्त पत्र सीएमओ को सौंपा है पत्र में कहा गया है कि यह निर्माण बिना एन एच की अनुमति के किया जा रहा है जबकि भोपाल से सांंची होकर एन एच रोड लगभग 4400 करोड़ की लागत से निर्मित किया जायेगा यह काम्लेक्स निर्माण लगभग 22 लाख रुपए की लागत से होगा साथ ही यह निर्माण अस्पताल की बाऊंड्री से लगकर हो रहा है एन एच की जद में आने से सरकार की राशि स्वाहा हो जायेगी यह निर्माण अनुचित हो रहा है इसके स्थान मे परिवर्तन किया जाये इस निर्माण को स्थगित किया जाये ।इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पार्षद वार्ड नं 1 के बलराम मालवीय वार्ड नं 2 के हितेश पाल वार्ड नं 14 की अनुराधा वर्मा वार्ड नं 12 से गुरुदयाल सिंह कुशवाहा नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत वार्ड 15 के पार्षद विवेक तिवारी शामिल है ।कहीं न कहीं एक ही पार्टी की परिषद मे सबकुछ ठीक नहीं दिखाई दे रहा है अपनी ही सत्ता अपनी ही पार्टी का विरोध काम्लेक्स स्वीकृति से ही विवादास्पद बना हुआ है भूमि पूजन मे भी वार्ड पार्षद की अनुपस्थिति से काफी बवाल देखने को मिला था तबसे ही काम्लेक्स विवाद अब उलझता दिखाई देने लगा है ।इस मामले में इनका कहना है।।हमें पार्षदों ने पत्र दिया है यह निर्माण जनहित को देखकर किया जा रहा है यहां बसस्टैंड न होने से बसे चौराहे पर रुकती है यहां यात्रियों का आना जाना रहता है उन्हें सुविधा उपलब्ध होगी यहां आने जाने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सकेगी साथ ही अस्पताल में मरीजों को काम्लेक्स की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी ।हमनें एन एच को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है ।रामलाल कुश्वाह सीएमओ नप सांंची

  • editornaseem

    Related Posts

    बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

    नसीम खान सांची,,, इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कभी तेज बारिश की बौछारें तो कभी अचानक निकली तेज धूप से लोग बैचेन हो उठे हैं।…

    गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

    नसीम खान सांची,,,गणेश उत्सव के समापन के साथ ही विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर में जगह-जगह स्थापित गणेश पंडालों में विसर्जन की तैयारी को लेकर उत्साह देखा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

    बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

    गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

    गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

    गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

    गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

    धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति, प्रशासन ने कराया मौका निरीक्षणशिवसेना पदाधिकारियों ने सौंपा था आवेदन, दोनों पक्षों पर 107-116 की कार्रवाई

    धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति, प्रशासन ने कराया मौका निरीक्षणशिवसेना पदाधिकारियों ने सौंपा था आवेदन, दोनों पक्षों पर 107-116 की कार्रवाई

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता खत्म, खेती से बढ़ी आय; परिवार के जीवन स्तर में आया बदलाव

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता खत्म, खेती से बढ़ी आय; परिवार के जीवन स्तर में आया बदलाव

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न