पार्षद ने खड़े होकर कराई नालियां साफ।
बारिश पूर्व नालियों की सफाई शुरू

नसीम खान संपादक
सांची,,, जैसे जैसे मौसम अपने तेवर दिखा रहा है उससे आभास होने लगा है कि बारिश अपने समय पर ही अपना रूप दिखायगी । बारिश पूर्व पानी निकासी व्यवस्था को लेकर जहां कुछेक पार्षद सक्रिय हो गए हैं तो दूसरी ओर नगर परिषद ने भी बारिश पूर्व अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आयेदिन मौसम के बदलते तेवर से बारिश पूर्व तैयारी जहां नगर परिषद प्रशासन ने शुरू कर दी है तो दूसरी ओर कुछ पार्षद भी अपने वार्डों में पानी निकासी नालियों की सफाई में स्वयं मैदान में उतर गये है । बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड नं 15 -5-14-13 रहते हैं इनमें ठीक तरह से पानी निकासी न होने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं तथा हर वर्ष लोगों के घरों में पानी घुस जाता है जिससे लोगों का लाखों रुपए का घरेलू सामान तथा इलेक्ट्रिक सामान बर्बाद हो जाता है तथा लोगों का बारिश में जीना मुहाल हो जाता है सालों से यह प्रक्रिया होती चली आ रही है परन्तु प्रशासन द्वारा स्थाई समाधान नहीं खोजा गया इस बारिश के पानी निकासी हेतु नगर परिषद प्रशासन ने लगभग दो वर्ष पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे से लगभग दो करोड़ अट्ठहत्तर लाख रुपए से नाला निर्माण स्वीकृत किया था परन्तु इस नाले निर्माण का टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी परन्तु वह टांय-टांय फिश होकर रह गई बताया जाता है कुछ माह पूर्व इस नाले निर्माण की प्रक्रिया पुनः शुरू की गई परन्तु अब जब बारिश सर पर आ खड़ी हुई तब अब तक निर्माण का दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है इस बार बारिश से फिर उक्त वार्ड वासियों में चिंता बढ़ गई है हालांकि क ई बार परिषद की बैठक भी आयोजित हो चुकी है परन्तु इस बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने पर कोई क़दम नहीं उठ सके । बताया जाता है वार्ड नं 15 में स्थित मदागन तालाब जो थोड़ी सी बारिश में लबालब हो जाता है तब हर वर्ष यह तालाब का उबाल वार्ड नं 15 -5-14 में अपना रौद्र रूप दिखा देता है इस तालाब के रोद्र रूप ने घरों में पानी घुसने का सर्वे करने के दौरान लगभग छः सात वर्ष पूर्व एक पटवारी को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था परन्तु इतनी बड़ी घटना से भी नगर परिषद प्रशासन सबक नहीं ले सका तथा लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया जबकि प्रशासन लगातार वार्ड वासियों से विभिन्न करो के रूप में लाखों करोड़ों रुपए वसूल तो कर लेता है परन्तु समस्या समाधान की दिशा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में आगे नहीं बढ़ पाता जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है अब एक बार फिर बारिश सर पर आ खड़ी हुई है तब मात्र वार्ड नं 15 के पार्षद विवेक तिवारी ने पहले से ही प्रशासन को चेतावनी दे डाली तब प्रशासन ने आनन-फानन में पानी निकासी हेतु नालियों की सफाई शुरू कर दी जिससे नालियों की पूरी गंदगी सड़कों पर आ गई कहीं कहीं तो लोगों ने भी नालियों पर अतिक्रमण कर लोगों के सामने समस्या खड़ी कर दी है परन्तु लाचार प्रशासन नाले नालियों को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा सका । पानी निकासी की जद्दोजहद में वार्ड नं 15 के पार्षद श्री तिवारी ने स्वयं भरी दोपहरी में घंटों खड़े रहकर नालियों की सफाई कराई बावजूद इसके नप प्रशासन की ओर से किसी जिम्मेदार को व्यवस्था देखने की फुर्सत नहीं मिल सकी जो लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है ।यही हाल वार्ड नं 13 में बारिश पूर्व लोगों के घरों में पानी न भरे तथा पानी निकासी हेतु वार्ड नं 13 की पार्षद श्रीमती निर्मला सुनील जैन लगातार प्रयास रत दिखाई दे रही है तथा समाधान के लिए लोगों से सुझाव भी लेते दिखाई दे जाती है इस वार्ड नं 13 में हेडगेवार कालोनी सहित पुरातत्व कालोनी में जलमग्न जैसे हालात पैदा हो जाते हैं यहां तक कि वार्ड नं 15 में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक में पानी घुस जाता है तब अस्पताल पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है यहां तक कि अस्पताल में पानी घुसने से अस्पताल के उपकरण तक तहस-नहस हो जाते हैं पानी निकासी हेतु प्रभावित वार्डों से पानी निकासी हेतु प्रशासन कितना गंभीर होकर लोगों को बारिश से राहत पहुंचाने में सफल हो सकेगा समय ही दिखा पायेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख