पूर्व सोसायटी प्रबंधक सीएल तिवारी के निधन से नगर में शोक की लहरलंबे समय तक कृषक सेवा समिति में दी उत्कृष्ट सेवाएं, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी निभाते रहे सक्रिय भूमिका

नसीम खान
सांची,,, नगर के कृषक सेवा समिति में लंबे समय तक प्रबंधक पद पर रहकर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पूर्व प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी सीएल तिवारी का बुधवार रात्रि भोपाल के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर नगर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को नगर के सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सीएल तिवारी नगर के वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र तिवारी एवं संजय तिवारी के पिता थे। वे अपने सेवाकाल के दौरान कृषक सेवा समिति में प्रबंधक के रूप में लंबे समय तक कार्यरत रहे तथा अपनी कार्यशैली और सेवाभाव से अलग पहचान बनाई। सेवा अवकाश के बाद भी उनका सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव लगातार बना रहा। वे नगर में आयोजित धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते थे। सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और सभी के सुख-दुख में अग्रणी भूमिका निभाने के कारण वे हर वर्ग में सम्मानित थे।
उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर भोपाल से सांची लाया गया, जहां से उन्हें उनके पैतृक ग्राम नोनाखेड़ी ले जाया गया। बेतवा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर नगर सहित विभिन्न स्थानों पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सीएल तिवारी का सहज व्यक्तित्व, सेवाभाव और सामाजिक योगदान लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस विहीन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन, हादसों की आशंका से सहमे लोगराष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था नदारद, वाहन चालकों में पुलिस का भय होता दिखाई दे रहा कम

    नसीम खानसांची। विश्व ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में देश-विदेश में पहचान रखने वाले सांची में इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लोगों के लिए चिंता का विषय…

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिविल हॉस्पिटल सांची पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया

    नसीम खान

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस विहीन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन, हादसों की आशंका से सहमे लोगराष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था नदारद, वाहन चालकों में पुलिस का भय होता दिखाई दे रहा कम

    पुलिस विहीन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन, हादसों की आशंका से सहमे लोगराष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था नदारद, वाहन चालकों में पुलिस का भय होता दिखाई दे रहा कम

    पूर्व सोसायटी प्रबंधक सीएल तिवारी के निधन से नगर में शोक की लहरलंबे समय तक कृषक सेवा समिति में दी उत्कृष्ट सेवाएं, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी निभाते रहे सक्रिय भूमिका

    पूर्व सोसायटी प्रबंधक सीएल तिवारी के निधन से नगर में शोक की लहरलंबे समय तक कृषक सेवा समिति में दी उत्कृष्ट सेवाएं, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी निभाते रहे सक्रिय भूमिका

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिविल हॉस्पिटल सांची पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिविल हॉस्पिटल सांची पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया

    कलेक्टर ने सांची रेलवे स्टेशन एवं पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

    विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजनकलेक्टर श्री सिसोनिया ने सांची में आयोजित बैठक में की तैयारियों की समीक्षाआपातकालीन तैयारियों को परखने सांची में 26 नवम्बर को होगी मॉक ड्रिल

    रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण