बढ़ते तापमान को दरकिनार कर अगली फसल की तैयारी में जुटे किसान।

नसीमखान
सांची।
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बावजूद अन्नदाता किसान अपने खेतों में जुटे हुए हैं। एक ओर जहां आमजन विशेषकर संपन्न वर्ग बढ़ते तापमान में एयर कंडीशनर कमरों से बाहर निकलने से कतराते हैं, वहीं किसान तपती दोपहरी में भी खेतों की जुताई कर अगली फसल की तैयारी में लगे हैं।
हालांकि अधिकांश किसानों को अपनी उपज के वाजिब दाम नहीं मिल पाते, फिर भी देश के अन्नदाता न केवल अपने परिवार की चिंता करते हैं, बल्कि समूचे देशवासियों की भूख मिटाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। अभी वे अपनी पिछली फसलें बेचकर निपटे भी नहीं थे कि अगली फसलों की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं।
खेतों में ट्रैक्टर से हकाई करते इन किसानों की मेहनत उस वर्ग के लिए एक सीख है जो गर्मी, सर्दी या बरसात में आराम की तलाश में रहते हैं। इन कठिन हालातों में भी किसानों को न तो भूख की परवाह होती है, न थकान की और न ही मौसम की मार की चिंता। उनका एक ही उद्देश्य होता है—खेत हरे रहें और अन्न का उत्पादन होता रहे।
दुर्भाग्यवश, इतनी मेहनत और समर्पण के बावजूद किसानों को न तो उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल पाता है, न ही वह सामाजिक सम्मान, जिसके वे वास्तव में अधिकारी हैं। हर मौसम में खेतों में पसीना बहाने वाले ये किसान ही देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं, जिनके योगदान को उचित सम्मान और समर्थन मिलना आवश्यक है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप