बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शनलोक नृत्य एवं नृत्य-नाटिका में संभाग स्तर पर प्रथम, अब राज्य स्तर पर भोपाल संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

नसीम खान
सांची,,, विद्यार्थियों में छिपी सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उन्हें लोक संस्कृति और कला से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बाल रंग कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय सांची के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोपाल संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विद्यार्थियों ने ब्लॉक एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर पर अपनी जगह बनाई थी। 6 अक्टूबर को आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य एवं नृत्य-नाटिका में प्रभावी प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
इस सफलता के साथ अब विद्यालय के विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में किया जाएगा।
विद्यालय की इस उपलब्धि में डांस शिक्षिका रिया शर्मा, संगीत शिक्षक दीपक यादव, आरती एवं दीपिका का विशेष योगदान रहा। वहीं अल्का चौरसिया एवं ज्योति ने कार्यक्रम में विद्यालय का नेतृत्व किया।
विद्यालय के प्राचार्य अनिल दीक्षित ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाल रंग जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी वे इसी उत्साह के साथ बेहतर प्रदर्शन करेंगे, ऐसी पूरी उम्मीद है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं पालकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।।
अंत में सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है, बल्कि सांची की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई पहचान देने वाली है।

  • editornaseem

    Related Posts

    ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारों के बीच कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापनवोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

    नसीम खानसांची,,,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा…

    विदिशा के 96 गांवों में पोषण जागरूकता की पहल, 104 आंगनबाड़ियों में संपन्न हुआ राष्ट्रीय पोषण माह

    रिपोर्ट: Live Khabar India | विदिशा, मध्य प्रदेश विदिशा, मध्य प्रदेश। ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अडानी फाउंडेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शनलोक नृत्य एवं नृत्य-नाटिका में संभाग स्तर पर प्रथम, अब राज्य स्तर पर भोपाल संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

    बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शनलोक नृत्य एवं नृत्य-नाटिका में संभाग स्तर पर प्रथम, अब राज्य स्तर पर भोपाल संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

    ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारों के बीच कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापनवोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारों के बीच कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापनवोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

    विदिशा के 96 गांवों में पोषण जागरूकता की पहल, 104 आंगनबाड़ियों में संपन्न हुआ राष्ट्रीय पोषण माह

    विदिशा के 96 गांवों में पोषण जागरूकता की पहल, 104 आंगनबाड़ियों में संपन्न हुआ राष्ट्रीय पोषण माह

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे