बिजली दफ्तर में ताला जड़ने पर मंडल अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

नसीमखान
किसानों पर सरकारी कार्य में बाधा व दुर्व्यवहार का आरोप।
सांची। बीते शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज़ किसानों का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उन्होंने बिजली दफ्तर पहुँचकर कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और दफ्तर में ताला जड़ दिया। इस घटना को लेकर शनिवार को मंडल अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें किसानों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, दुर्व्यवहार और विद्युत आपूर्ति बाधित करने के आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, इन दिनों बरसात थमने के बाद खेतों में सिंचाई की ज़रूरत बढ़ गई है, लेकिन किसानों को 24 घंटे में मात्र 6 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे धान व सोयाबीन की फसल पर संकट मंडराने लगा। शुक्रवार को बांसखेड़ा, सिलवाहा और फूलबाग के 25-30 किसान 33 केवी ऐरन उपकेंद्र पहुंचे और वहाँ मौजूद कर्मचारियों विकास मेहरा व लाइनमैन अरुण अहिरवार से झूमाझटकी करते हुए सभी फीडर बंद करा दिए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इसके बाद प्रदर्शनकारी सांची बिजली कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकालकर दफ्तर में ताला लगा दिया। सहायक प्रबंधक मनीष कुमार के अनुसार, उस समय दफ्तर में बिजली बिल वसूली की लाखों रुपए की राशि मौजूद थी। इस दौरान कैशियर से भी दुर्व्यवहार किया गया, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका बढ़ गई।
शिकायत में अनिल पिता तेज नारायण बघेल, बादाम सिंह पिता तुलाराम, सोहेल खान पिता बिलाल मोहम्मद, दानिश पिता यूनुस खान, शेख उसामा पिता शेख वहीद खान समेत अन्य के नाम शामिल हैं। अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों के इस कृत्य से लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही और सरकारी कामकाज ठप हो गया।
इनका कहना है
“शुक्रवार को करीब 1 बजे ऐरन उपकेंद्र पर किसानों ने फीडर बंद कराए और कर्मचारियों से झूमाझटकी की। बाद में सांची केंद्र पर भी यही घटना दोहराई गई। हमने पुलिस को शिकायत देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।”
— मनीष कुमार, सहायक प्रबंधक, वि.वि. कंपनी सलामतपुर-सांची
“बिजली दफ्तर में ताला लगाने को लेकर मंडल अधिकारियों का आवेदन मिला है। मामले की विवेचना की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
— जे.पी. त्रिपाठी, थाना प्रभारी, सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई