बिजली बंद होने से जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान रहे लोग33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते चार घंटे बंद रही बिजली, 42 डिग्री तापमान में बढ़ी परेशानी

नसीम खान सांची
सांची,,,भीषण गर्मी के बीच रविवार को 33 केवी विद्युत लाइन पर किए गए पूर्व निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण नगर सहित क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली बंद रहने से पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे लोगों को पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान के बीच रविवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे समय में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस कार्य किया गया, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली गुल होने का सीधा असर नगर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि नगर में पहले से ही पेयजल संकट बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा दो दिन में एक बार जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। ऐसे में जिस दिन लोगों को पानी मिलने की उम्मीद रहती है, उसी दिन बिजली मेंटेनेंस कार्य होने से जलापूर्ति बाधित हो जाती है। रविवार को भी लोग दिनभर पानी आने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक जलापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा प्रभावित होने से आमजन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग को मेंटेनेंस कार्य तय करने से पहले जलापूर्ति के समय का समन्वय करना चाहिए, ताकि नागरिकों को पानी जैसी आवश्यक सुविधा से वंचित न होना पड़े।
भीषण गर्मी और जल संकट के बीच बिजली कटौती ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला