बेलगाम मंहगाई की मार से कराह उठा मध्यम वर्ग, सरकार बेपरवाह ।

नसीमखान
सांची – इन दिनों आसमान छूती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवार इस बेलगाम मंहगाई के बोझ तले बुरी तरह दबे हुए हैं। न तो सरकार की नजर इस ओर जाती नजर आ रही है और न ही प्रशासन को कोई फुर्सत है कि वह इस दिशा में कोई ठोस कदम उठा सके।
सरकार जहां गरीब तबके के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, वहीं अमीर वर्ग पर मंहगाई का कोई असर नहीं दिखता। मगर इसके बीच पिस रहा है देश का मध्यम वर्ग, जो न तो सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है और न ही महंगी चीजें आसानी से खरीद सकता है।
नमक से लेकर सब्जी तक सब महंगा ।
नमक, मिर्ची, तेल, आटा, दाल, मसाले और सब्जियों के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। हर दिन कीमतों में इजाफा मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। एक ओर आय सीमित है, दूसरी ओर खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है।
दवाओं ने बढ़ाया दर्द ।
स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत और महंगी दवाइयों ने मध्यम वर्ग के सामने एक और नई चुनौती खड़ी कर दी है। बीमार पड़ना अब इन परिवारों के लिए दोहरी मार जैसा हो गया है — एक तो शारीरिक कष्ट और ऊपर से आर्थिक बोझ। यही कारण रहता है जब मध्यम वर्गीय परिवार अपने एवं अपने परिवार के जीवन के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दे जाते है ।
कब मिलेगी राहत?
अब सवाल यह है कि क्या सरकार कभी मध्यम वर्ग की सुध लेगी? क्या मंहगाई पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस नीति बनेगी? फिलहाल तो ऐसा कोई संकेत नजर नहीं आता, और मध्यम वर्गीय परिवारों की तकलीफें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।
न ही सरकारों न ही प्रशासन को सुध लेने की फुरसत मिल पा रही है।जिससे मध्यम वर्गीय परिवार को भी समाज में जीने का हक मिल सके तथा इस बढती मंहगाई से निजात पा सके ।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप