मध्यप्रदेश के अस्पतालों में डाक्टर नही , स्कूलों में शिक्षक नही , तारो में बिजली नही इसके बाद भी मध्यप्रदेश में हो रहा विकास बोले कमलनाथ

भोपाल। एमपी में विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इसी के साथ आज 9 दिन यहां की शुरूआत एक बार फिर हंगामेदार रही है। जहां अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए समय तो तक कर दिया गया है। लेकिन इसके पहले विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। और मुद्दा है महू का। जी हां कल यानि 15 मार्च को महू में हुए बवाल को लेकर यहां भी मुद्दा गर्म हो चला है। जहां दोनों की पार्टियां आमने—सामने नजर आ रही हैं। आपको बता दें इस मुद्दे पर भले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न्यायिक जांच के आदेश दे चुके हैं लेकिन कमलनाथ ने इस घटना को लेकर सीएम पर वार करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में जंगल राज है यह साबित हो गया है।

आपको बता दें मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज गुरुवार को 9वां दिन है। जो कि 27 मार्च तक चलेगी। इसके पहले 1 मार्च को सरकार ने साल 2023-24 के लिए बजट पेश किया था। जिसके बाद 15 मार्च को सरकार ने अनुपूरक बजट पेश कर दिया है।

कमलनाथ के आदेश पर जांच दल रवाना —

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग ने जानकारी दी है कि एक आदिवासी युवती की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या के बाद महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र की डोंगरगांव पुलिस चौकी पर पुलिस और आदिवासियों में हुए संघर्ष की घटना और उसमें कथित तौर पर पुलिस की गोली से एक आदिवासी की मृत्यु के मामले में पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर काग्रेस के आदिवासी विधायकों का दल घटनास्थल पर जांच के लिए रवाना हो गया है।

जांच दल में ये लोग शामिल
जांच दल में कांतिलाल भूरिया, बाला बच्चन, झूमा सोलंकी और पांचीलाल मेड़ा शामिल हैं। इंदौर के प्रभारी महेंद्र जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

कमलनाथ को सौंपेगा रिपोर्ट
यह दल घटना की सच्चाई पता करेगा और पीड़ित लोगों से बातचीत करेगा। दल अपनी रिपोर्ट कमलनाथ जी को सौंपेगा।

बीजेपी कर रही है लीपापोती —
सदन में कमलनाथ ने बीजेपी को महू के मुद्दे पर घेरते हुए कहा है कि आदिवासी युवती के दुष्कर्म मामले में सरकार लीपा पोती कर रही है। उन्होंने कहा कि देश मे मध्यप्रदेश को आदिवासी अत्याचार का मुकुट MP को 13 बार मिला है। कमल नाथ ने NCRB के आकड़ो का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी आदिवासी हितैषी बनती है और आदिवासी अत्याचार में ये हाल है। BJP का आदिवासी समाज मे पर्दाफास हुआ है। मैंने एक टीम महू घटना स्थान पर भेजी है। सरकार हर चीज में लीपापोती कर रही है।

बोर्ड परीक्षा पर कांग्रेस के सवाल —
इस अवसर पर 10वी ओर 12 वी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक होने पर कमलनाथ ने बोला कि MP स्कूल में शिक्षक नहीं अस्पतालों में डॉक्टर नहीं कमरे में तार नहीं और तार में बिजली नहीं है। मध्यप्रदेश में हर चीज लिखो रही है पेपर ऑफ बिल्डिंग भी लीक हो रहा है।

Related Posts

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

नसीम खान रायसेन,कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से…

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

नसीम खान रायसेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड के मरखेड़ा टप्पा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मरखेड़ा टप्पा में शिविर सम्पन्ननवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद सीएम हेल्पलाईन और लोक सेवा गारंटी प्रकरणों का हुआ निराकरणग्रामीणों को स्वामित्व सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ किए वितरित