नसीम खान
रायसेन,
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत सांची विकासखण्ड के दीवानगंज में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा व्यवसायियों से संवाद किया गया। उन्होंने व्यवसायियों से क्षेत्र में व्यापार को बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा की। साथ ही व्यवसायियों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। संवाद के दौरान एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित जिला अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





