रमपुरा ग्राम में बाढ़ से फ़सल हुई नष्ट, ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर माँगा मुआवजा.

आसिफ खान ग्यारसपुर

हैदरगढ़ रमपुरा:- विगत दिनों हुई भीषण बारिश से ग्राम रमपुरा में वावना नदी में बाढ़ आ गई थी जिससे किसानों की सोयाबीन की फ़सल पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है, मंगलवार को जन सुनवाई में पहुंचे रमपुरा के किसानों ने एस डी एम मनोज कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर हल्का पटवारी से सर्वें करवा कर मुआवजा एवं राहत राशि की मांग की, ज्ञापन में किसानों ने कहा कि विगत 27 जुलाई से 30 जुलाई तक ग्राम रमपुरा की वावना नदी एवं उसके सहायक नाले में बाढ़ आ गई थी, पानी खेतोँ में घुस गया था, जिसके ग्राम रमपुरा के किसानों की सोयाबीन की फ़सल नष्ट हो गई है, जिसका सर्वें होकर राहत राशि मुआवजा मिलना न्यायहित में है, ज्ञापन में मांग की गई कि आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक स्वीकृति प्रदान कर हल्का पटवारी से सर्वें करवा कर नष्ट हुई सोयाबीन की फ़सल का मुआवजा राहत राशि दिलाई जाये, उल्लेखनीय है की वर्ष 2000 में भी रमपुरा में भीषण बाढ़ आई थी, जिससे ग्राम रमपुरा के कई घर बह गए थे, इस साल फिर बाढ़ ने रमपुरा में भारी नुकसान किया है, बाढ़ का पानी 3 दिन तक खेतोँ में घुसा रहा जिससे लाखों रूपये किसानों को भारी नुकसान हुआ है, एवं सोयाबीन की फ़सल बह गई है, ज्ञापन में किसानों ने शासन से सर्वें उपरांत राहत राशि और मुआवजे की मांग की है, इस मौके पर राघवेंद्र शर्मा एडवोकेट, अंशुल कुमार, गणेशराम, भगवान सिंह, हिरदेश, कालूराम, चरणसिंह, राधेलाल, दलसिंह, फूलसिंह, ब्रजलाल, शिवराज, रूपसिंह सहित रमपुरा के किसान उपस्थित थे.

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    नसीम खानसांची,,, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवंबर माह की 28-29 तारीख को बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं तथा स्तूप परिसर मे स्थित बौद्ध मंदिर एवं…

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी